जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने पीडीएस डीलरों को बांटी 4G पॉस मशीन, कहा- अहम सौगात
जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने राशन वितरण के लिए पीडीएस डीलरों को 4G पॉस मशीन बांटी.

Published : January 2, 2026 at 6:48 PM IST
जामताड़ा: खाद्य एवं आपूर्ति और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में पीडीएस डीलरों को 4G पॉस मशीन वितरित की. मंत्री ने इसे झारखंड के लिए नये साल में एक ऐतिहासिक सौगात बताया.
2G मशीन से हो रही थी राशन बांटने में परेशानी
दरअसल, पीडीएस डीलरों को 2G मशीन से राशन बांटने में परेशानी हो रही थी लेकिन अब 4G पॉस मशीन मिलने से पीडीएस डीलर आसानी से राशन का वितरण कर सकेंगे. जामताड़ा जिले के दुलाडीह नगर भवन में आयोजित एक समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने पीडीएस डीलरों को 4G पॉस मशीन बांटी.
बीजेपी पर लगाया मशीन नहीं बांटने का आरोप
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने जामताड़ा के 639 पीडीएफ डीलरों को 4G पॉस मशीन उपलब्ध कराई, जबकि पूरे झारखंड में 25428 पीडीएस डीलर को ये मशीन उपलब्ध कराई जाएगी. इरफान अंसारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार रही लेकिन 4G पॉस मशीन की व्यवस्था नहीं कर पाई लेकिन झामुमो सरकार ने यह काम कर दिखाया है.
2G पॉस मशीन से पीडीएस डीलरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. समय पर लोगों को राशन नहीं मिल पाता था. नेटवर्क की समस्या रहती थी लेकिन इन सारी समस्या का समाधान कर दिया गया है. अब 4G मशीन से पीडीएस डीलर आसानी से लाभुकों को राशन दे सकेंगे: इरफान अंसारी, खाद्य आपूर्ति मंत्री
पीडीएस डीलरों के खाते में पहुंचा बकाया पैसा: मंत्री इरफान अंसारी
मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीडीएस डीलरों का बकाया पैसा राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है और जल्द उनके खाते में बकाया भुगतान कर दिया जाएगा. विभाग और सरकार पीडीएस डीलरों के साथ है. स्वास्थ्य मंत्री ने पीडीएस डीलरों को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है.
“अब झारखंड की PDS राजधानी से भी तेज़ दौड़ेगी” 🚀
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) January 2, 2026
4G युग में झारखंड की ऐतिहासिक एंट्री
नव वर्ष 2026 पर झारखंड सरकार ने जनता को ऐतिहासिक सौगात दी है।
अब राज्य की 25,428 PDS दुकानों पर 2G नहीं, 4G e-PoS मशीनें काम करेंगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में वर्षों… pic.twitter.com/6jKq8kKY3W
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने समारोह में राशन दुकान को जल्द चीनी भी दिए जाने की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इसके लिए टेंडर विभाग से बात कर ली गई है और जल्द ही आपूर्ति कर दी जाएगी. बता दें कि पीडीएस डीलरों के संगठन द्वारा लगातार 2G पॉस मशीन हटाकर 4G पॉस मशीन की मांग की जा रही थी और अपनी समस्या को लगातार विभाग के सामने रख रहे थे.
ये भी पढ़ें- बोकारो में जनवितरण प्रणाली में अनियमितता, छह माह से नहीं दिया अनाज और लगवा लिया अंगूठा
चंद्रयान 3 के नाम पर काटा था राशन, पीडीएस डीलर निलंबित
पीडीएस डीलर से राशन लेने से ग्रामीणों ने किया इनकार, फरियाद लेकर पहुंचे डीसी के पास

