ETV Bharat / state

मंत्री इरफान अंसारी ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की घोषणा की, अनाज काटे जाने के मामले में दिए गए बयान पर लिया यू-टर्न

जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है. साथ ही पूर्व में दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है.

Minister Irfan Ansari In Jamtara
जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 2:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में बयान है. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को लेकर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि राज्य में आठ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. जिसमें छह की स्वीकृति ले ली गई है और अन्य दो मेडिकल कॉलेज खोलने की जल्द स्वीकृति ले लेंगे. उन्होंने कहा कि परसों राज्य में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेडिकल कॉलेज जनता को समर्पित करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में खुलने वाले 6 मेडिकल कॉलेजों में से एक जामताड़ा में खुलेगा. उन्होंने ने ही मिहिजाम में 100 बेड का अस्पताल और 200 करोड़ की शहरी जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दिलायी है.

बयान देते मंत्री इरफान अंसारी. (वीडियो-ईटीवी भारत)

अनाज काटे जाने के मामले में मंत्री का यू-टर्न

इस दौरान सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने पीडीएस डीलरों द्वारा गरीबों का अनाज काटे जाने के मामले में पूर्व में दिए गए अपने बयान पर यू-टर्न लिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए मेरे बयान को भाजपा के लोगों ने गलत तरीके से प्रसारित किया, जबकि मैंने व्यंग्य किया था.

पूर्व में दिए गए बयान को बताया व्यंग्य

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, 'मैंने कहा था कि सबका परिवार है. मैंने व्यंग्य किया था.' उन्होंने कहा कि यहां तो हंसना भी पाप हो गया. सवालिया लहजे में मंत्री ने कहा कि, 'क्या पीडीएस डीलरों को भगा दूं, हटा दें इस राज्य से.' उन्होंने कहा कि, 'उनका शोषण होगा तो क्या मैं बर्दाश्त कर लूंगा. भाजपा के लोगों को सोचना चाहिए कि पीडीएस है तो हमारे लोगों को अनाज मिल रहा है और सरकार की योजनाएं सही ढंग से क्रियान्वयन हो रही हैं.'

गरीबों का अनाज काटा गया तो बर्दाश्त नहीं करूंगाः इरफान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, 'मैं गलत नहीं होने दूंगा. यदि गलत का पता चला तो मैं उसकी भरपाई कर दूंगा. इस बात को मुद्दा बना दिया गया. लेकिन मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि यदि कोई गरीब का अनाज काटेगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा. मैं पीडीएस डीलरों को सुविधाएं दे रहा हूं और कमीशन भी बढ़ा दूंगा, लेकिन किसी भी हाल में गरीब का अनाज नहीं कटना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को व्यंग्य और हंसी-मजाक की बातों को समझना चाहिए.'

आपको बता दें कि पीडीएस दुकानदारों को 4G मशीन उपलब्ध कराने के दौरान पीडीएस दुकानदारों द्वारा 1 किलो अनाज काटे जाने की शिकायत मिलने पर पूर्व में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि यदि पीडीएस दुकानदार अनाज काटते हैं तो कौन सा पाप करते हैं.

ये भी पढ़ें-

जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने पीडीएस डीलरों को बांटी 4G पॉस मशीन, कहा- अहम सौगात

बराकर नदी पर बनने वाले पुल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, घट जाएगी धनबाद और जामताड़ा की दूरी

मरीज को देखने देवीपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एम्स की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल