ETV Bharat / state

'बंगाल फतह' का दावा लेकर लौटे मंत्री गजेंद्र यादव, कहा- टीएमसी की धमकी और दबाव के बावजूद बीजेपी के समर्थन में बाहर निकले लोग

पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार कर लौटे गजेंद्र यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ. उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

Minister Gajendra Yadav on Election
पश्चिम बंगाल से चुनाव प्रचार कर लौटे गजेंद्र यादव का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 26, 2026 at 4:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बाद आज वापस रायपुर लौटे. जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस बीच मंत्री गजेंद्र यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और लोगों की अपेक्षा से ज्यादा सीटें हासिल होंगी. चुनाव प्रचार से लौटे यादव ने जनसैलाब, टीएमसी पर आरोप और मतदान प्रक्रिया को लेकर कई अहम बातें कहीं.

'बंगाल फतह' का दावा लेकर लौटे मंत्री गजेंद्र यादव (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

टीएमसी पर धमकी और दबाव के आरोप

गजेंद्र यादव ने कहा, मैं लगातार अमित शाह के रैलियों में रहा, जहां-जहां में गया वहां एक जनसैलाब उमड़ा करता था. कई स्थान ऐसे थे जहां सुबह टीएमसी के गुंडे हर घर जाकर लोगों को धमकी दे रहे थे कि कोई भी रैली में जाएगा तो उसके लिए ठीक नहीं होगा. धमकी के बावजूद नगर के लोगों ने ऐतिहासिक स्वागत और अभिनंदन किया. कड़ी धूप में डोम छोटा पड़ जाता था, डोम के बाहर लोग धूप में शाह का स्वागत करने और सुनने के लिए आते थे.

30 मिनट का कार्यक्रम 1.5 घंटे चला

गजेंद्र यादव ने कहा कि कल मैं शिवपुर में था, शिवपुर में अपेक्षा थी कि 10 हजार से ज्यादा लोग नहीं आएंगे, लेकिन अपेक्षा से भी बढ़कर लगभग 20 हजार से ज्यादा लोग घर से बाहर निकले. जो रोड शो 30 मिनट में करना था उसमें डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग गया. इतना बड़ा जन सैलाब जीवन में पहली बार देखा. इतने संख्या में लोग उनका स्वागत करने रोड शो में आएंगे .

रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत से बदलाव के संकेत

गजेंद्र यादव ने कहा कि यह निश्चित रूप से दिखता है कि लोग भाजपा के पक्ष में हैं जो वोटिंग परसेंट है, भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी राज्य में 90% से ज्यादा वोट किया है, यह बात प्रदर्शित करता है कि वहां के लोगों ने परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट दिया है.

निर्वाचन आयोग की सख्ती से नहीं हुई बड़ी हिंसा

वही चुनाव के दौरान बड़ी हिंसा न होने को लेकर गजेंद्र यादव ने कहा कि आप जानते हैं बीजेपी सुशासन पर विश्वास करती है, वहां पहले मतदान के दिन या मतदान के बाद लोगों को मारा पीटा जाता था, टीएमसी के गुंडे मतदान केंद्र निर्वाचन के आसपास रहते थे और लोग मरते पिटते थे, उसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार इतनी मुस्तैदी के साथ प्रशासन को लगाया है कि अपवाद को छोड़ दें तो कहीं भी कोई भी हिंसा की घटनाएं नहीं हुई.

बहुत अच्छा निर्वाचन आयोग ने वोटिंग कराई, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं.- गजेंद्र यादव, मंत्री

बहरहाल पश्चिम बंगाल से लौटे गजेंद्र यादव के दावों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है. अब सबकी नजर चुनाव परिणाम पर है, जो तय करेगा कि बंगाल में परिवर्तन का दावा हकीकत बनता है या नहीं.

पीएम मोदी के मन की बात में छत्तीसगढ़ की पहचान, काला हिरण और बांस पर फोकस, सीएम साय ने जताया आभार
जापान के प्रतिनिधिमंडल से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार पर चर्चा
महिला आरक्षण पर भाजपा ने कहा- 830 सीट पर थी रिजर्वेशन की योजना, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल