ETV Bharat / state

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- गजनवी ने सोमनाथ तोड़ा, लेकिन भारतीय स्वाभिमान नहीं, माहेश्वरी समाज की सराहना की

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में सोमनाथ मंदिर को भारत के स्वाभिमान का प्रतीक बताया.

GAJENDRA SHEKHAWAT ON SOMNATH
जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 9, 2026 at 9:36 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमनाथ मंदिर को केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि गजनवी ने मंदिर तोड़ा, लेकिन भारत का स्वाभिमान नहीं तोड़ पाया. गुरुवार देर रात जोधपुर पहुंचे शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि ठीक हजार साल पहले गजनवी के सुल्तान महमूद ने सोमनाथ पर आक्रमण किया था. तीन दिनों के कड़े संघर्ष के बाद 11 जनवरी 1026 को मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया. एक हजार साल में कई हमलावरों ने इसे खंडित करने का प्रयास किया, लेकिन वे भारतीय चेतना को खत्म नहीं कर पाए.

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' हमें अपनी ऐतिहासिक विजय और संघर्ष की याद दिलाता है. हजार साल पहले आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को कुचलने का षड्यंत्र रचा था, लेकिन भारत हर बार पूरी ताकत से उठ खड़ा हुआ. केंद्रीय मंत्री ने आह्वान किया कि सोमनाथ की यह पावन स्मृति हमारे मन में 2047 तक भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के संकल्प को और गहरा करे. उन्होंने भगवान सोमनाथ और द्वारकाधीश के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की संकल्प शक्ति से भारत पुनः विश्व पटल पर अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक संप्रभुता स्थापित करेगा.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (ETV Bharat Jodhpur)

इसे भी पढ़ें- भाजपा नेताओं से गदा लेते हुए बोले मंत्री गजेंद्र शेखावत, 'इसकी गहलोत राज में थी आवश्यकता'

नेहरू ने पुनर्निर्माण रोकने की कोशिश की थी: स्वतंत्रता के बाद के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए शेखावत ने कहा कि आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को रोकने की पूरी कोशिश की. उनके कड़े विरोध के बावजूद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अटल इरादे और सामाजिक सहयोग से इस गौरव का पुनरुद्धार हुआ. संयोग से इस वर्ष गजनवी के आक्रमण के हजार वर्ष हो रहे हैं, वहीं मंदिर के पुनर्निर्माण के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं.

शेखावत ने देर रात माहेश्वरी समाज के अधिवेशन स्थल का दौरा किया
शेखावत ने देर रात माहेश्वरी समाज के अधिवेशन स्थल का दौरा किया (ETV Bharat Jodhpur)

माहेश्वरी समाज राष्ट्रवाद और सेवा का संगम: शेखावत ने राजस्थान और विशेष रूप से माहेश्वरी समाज के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि इस समाज ने न केवल व्यापारिक दृष्टि से भारत को समृद्ध किया, बल्कि जहां भी प्रवासी के रूप में गए, वहां राष्ट्रवाद के विचार को मजबूत किया. भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से लेकर देश के विभिन्न लोक कल्याणकारी प्रकल्पों में माहेश्वरी समाज सदैव अग्रणी रहा. उन्होंने कहा कि जोधपुर वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें ऐसे प्रखर राष्ट्रवादी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करने का अवसर मिला. शेखावत ने देर रात माहेश्वरी समाज के अधिवेशन स्थल का दौरा किया. इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह आज जोधपुर पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- CM भजनलाल की तारीफ: शेखावत बोले- दबावों और चुनौतियों के बीच कई साहसिक फैसले लिए