ETV Bharat / state

'सिरफिरे.. विक्षिप्त.. पागल..' कॉकरोच जनता पार्टी पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा हमला

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दिलीप जायसवाल ने बड़ा हमला किया और कहा, देश की जनता को ये लोग गुमराह करने का काम करते हैं.

COCKROACH JANTA PARTY
'कॉकरोच जनता पार्टी’ पर दिलीप जायसवाल का हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 23, 2026 at 5:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कटिहार: देश की राजनीति में सामान्य तौर पर पार्टियों का जन्म आंदोलन के जरिए हुआ है, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी का जन्म सोशल मीडिया पर 16 मई को अचानक से हुआ था. इस बीच सत्ता पक्ष इस पार्टी की जमकर आलोचना भी कर रहा है. कटिहार पहुंचे बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही तथाकथित 'कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर तीखा और बड़ा हमला किया है.

'कॉकरोच जनता पार्टी’ पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, कुछ सिरफिरे, विक्षिप्त और पागल लोगों को समाज में कोई काम नहीं है. ये लोग बेरोजगार होते हैं, इसलिए बैठे-बैठे देश के अंदर इस तरह का धंधा करते रहते हैं. ऐसे लोग हिंदुस्तान के 140 करोड़ जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं.

दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान (ETV Bharat)

"भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि ऐसे कॉकरोच और चूहे वाले लोग उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं. ऐसे लोग खुद ही एक दिन या तो चीन भाग जाएंगे या अमेरिका भाग जाएंगे."- दिलीप जायसवाल, भूमि राजस्व मंत्री

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र की ताकत को समझती है और इस तरह के लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी. वहीं बंगाल में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी पर सख्ती से पाबंदी लगाने की चल रही चर्चाओं को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

गाय हमारी माता है- दिलीप जायसवाल: उन्होंने कहा कि "गाय हमारी माता है, सनातन धर्म की आस्था उससे जुड़ी हुई है और हम लोग खुद को इसके प्रति समर्पित मानते हैं." कटिहार में दिए गए मंत्री के इन बयानों के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में बहस तेज हो गई है.

COCKROACH JANTA PARTY
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (ETV Bharat)

जस्टिस सूर्यकांत ने क्या कहा था? : 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था, समाज में पहले से ही ऐस परजीवी मौजूद हैं, जो व्यवस्था पर हमला करते हैं. क्या आप उनके साथ जुड़ना चाहते हैं? कुछ युवा ऐसे हैं, जो रोजगार नहीं मिलने और पेशे में जगह न बना पाने की वजह से कॉकरोच की तरह हर तरफ फैल जाते हैं. हालांकि बाद में टिप्पणी की आलोचना होने पर जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया है.

COCKROACH JANTA PARTY
दिलीप जायसवाल ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन (ETV Bharat)

कैसे बनी पार्टी?: 16 मई को अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक गूगल फॉर्म पोस्ट किया, जिसमें लोगों को कॉकरोच जनता पार्टी में रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रित किया गया था. कुछ ही घंटों में कॉकरोच जनता पार्टी एक मजाक से आंदोलन का रूप लेने लगा. धीरे-धीरे इसके सब्सक्राइबर बढ़ते चले गए और सार्वजनिक असंतोष, हास्य और राजनीतिक हताशा की अभिव्यक्ति करने वाले एक अनौपचारिक संगठन में बदल गया.

ये भी पढ़ें

जानें- सोशल मीडिया पर गदर मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' की पूरी कहानी, इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स