ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री को निकाय चुनाव में धांधली की आशंका, अमित बोले- कहां गया 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल'

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है.

minister-annapurna-devi-said-possibility-irregularities-in-civic-elections-blamed-hemant-government
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते महानगर अध्यक्ष (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 8:38 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार हेमंत सोरेन की सरकार पर जुबानी हमला बोल रही है. इस बार केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव करवाना ही सरकार की मंशा पर सवाल उठाने को काफी है. इस चुनाव में सरकार प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग कर सकती है.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव में धांधली भी करवा सकती है, जो पहले से तय होगा. केंद्रीय मंत्री ने मतगणना में भी धांधली की आशंका व्यक्त की है. ये सब बातें गिरिडीह में अन्नपूर्णा देवी ने कही है. इससे पहले निकाय चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया. उन्होंना बताया कि किस तरह भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र चौधरी के समर्थन में काम करना है.

जानकारी देते केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक (Etv Bharat)

अमित ने कहा- निकाय के विकास पर नहीं दिया गया ध्यान

दूसरी तरफ गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल भी गिरिडीह पहुंचे. यहां पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ चौधरी के पक्ष में पार्टी नेताओं संग बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार कभी चाहती ही नहीं थी कि निकाय का चुनाव हो और नगर की सरकार बने.

राज्य सरकार ने कभी नगर के विकास पर ध्यान भी नहीं दिया. विकास की योजनाओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया. स्थिति ऐसी रही कि शहर कचरे का ढेर बन गया. रघुवर राज में गलियों में एक गीत सुनने को मिलता था 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' यह गाना भी गायब हो गया. उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य के सभी निकाय में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ही जीत होगी.

ये भी पढ़ें: मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा से जुड़ी है जेएमएम की साख, मुस्कुराते हुए कहा- शहरवासियों का मिल रहा है समर्थन

निकाय चुनाव: गिरिडीह के वार्ड एक हो या दो समस्या एक समान, घर तक नहीं पहुंच रहा नल का पानी

गिरिडीह नगर निगम: वार्ड 20 से 22, पानी के लिए झेलनी पड़ती है जलालत, बर्तन लेकर निगम भी पहुंचे फिर भी नहीं भरी डेकची