रामगढ़ में अपराधियों का दुस्साहस, हथियार के बल पर लूट ले गए कीमती सामान
रामगढ़ के दयाल स्टील फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लुटेरों ने कीमती तंबा और पीतल की लूट की.

Published : January 12, 2026 at 9:10 PM IST
रामगढ़: जिले के सदर थाना क्षेत्र के छतरमांडू (चाहा) स्थित दयाल स्टील फैक्ट्री में गार्ड को हथियार के बल पर लुटेरों ने बंधक बना लिया. जिसके बाद स्टोर में रखे कीमती तांबा, पीतल के समान की लूट कर मौके से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चार पहिया वाहन में लोड कर फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हथियारबंद 8 से 10 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.
दीवार तोड़कर फैक्ट्री में घुसे थे लुटेरे
लूटेरों ने सबसे पहले गार्ड भूषण महतो को पिस्टल के बल कब्जे में लिया था. भूषण महतो ने बताया कि सभी लुटेरे पीछे की दीवार को तोड़ कर फैक्ट्री परिसर में घुसे थे. सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात गार्ड को पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया और सभी 8 गार्ड को हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद किसी तरह हाथ की रस्सी खोल दरवाजे के वेंटिलेटर को तोड़ कर बाहर निकले और मालिक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी.
विजय कुमार हरिलालक ने बताया कि फैक्ट्री बंद है. बीती रात 8 से 10 की संख्या में चोरों ने फैक्ट्री में धावा बोला. फैक्ट्री से कीमती सामान लेकर लुटेरे फरार हो गए हैं. वहीं रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी मौके पर पेट्रोलिंग की गई है. मामले की जानकारी ली जा रही है. सीसीटीवी के कई कैमरे को तोड़ दिया गया है. साथ ही डीवीआर को लुटेरे अपने साथ ले गए हैं. रास्ते में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. साथ ही कई कबाड़ी दुकानों में भी छापेमारी की जा रही है. ताकि चोरी हुए सामानों को रिकवर किया जा सके.
ये भी पढ़ें: पलामू में बाबा बागेश्वर के नाम पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से लाखों की ठगी! बेटे के नाम किया था इमोशनल ब्लैकमेल
ज्वेलरी शोरूम में लूट का प्रयास, हथियार से लैस वर्दी में पहुंचे थे अपराधी!
गिरिडीह में देर रात मुख्यालय से 60 किमी दूर पहुंचे एसपी, अचानक जांचने लगे जेवर दुकानों की सुरक्षा

