साहिबगंज में युवक पर सवार हुआ खून! दारू नहीं देने पर अधेड़ को उतारा मौत के घाट
साहिबगंज में एक अधेड़ उम्र के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Published : May 8, 2026 at 8:50 PM IST
साहिबगंज: जिले में जमीन विवाद के चलते सीताराम हेम्ब्रम उर्फ जलका हेम्ब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप बड़ा उदाली के जेठा हेम्ब्रम पर लगा है. घटना बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा उदाली गांव की है. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है.
जमीन विवाद में हत्या
पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं मृतक की पत्नी मीरू मरांडी ने बताया कि बड़ा उदाली के रहने वाले जेठा हेम्ब्रम के साथ उसका जमीन विवाद था. वह घर पहुंचकर दारू मांग रहा था. पति ने दारू नहीं रहने की बात कही तो उसने पिस्तौल निकालकर गोली मार दी, गोली सर के आर पार हो गई और जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई.
ग्रामीणों से भी पूछताछ
सूचना मिलने पर बरहेट थाना के एसआई असीम कुजूर, एएसआई अशोक कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चंदन कुमार ने भी कई लोगों से पूछताछ की है. इसके साथ ही पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
मामले की जानकारी मिली है. मृतक की पत्नि सीता हेम्ब्रम ने बताया कि आरोपी युवक दारू मांग रहा था. शराब नहीं देने पर गोली मार दी, अभी साक्ष्य में हथियार बरामद नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अभी अनुसंधान जारी है. कुछ संदिग्ध लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है: विजय कुमार कुशवाहा, सदर डीएसपी
ये भी पढ़ें- पलामू के पिपराटांड़ में गोली मारकर हत्या, घर से बाहर बुलाया फिर सिर में मार दी गोली
जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची के कांके में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

