ETV Bharat / state

दो नाबालिग छात्राओं से रेप की कोशिश, बच्चियों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है.

नाबालिग छात्राओं से रेप की कोशिश
नाबालिग छात्राओं से रेप की कोशिश (Etv Bharat Archive)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 7:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती: कोतवाली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाके के एक पाठशाला से घर लौट रही दो नाबालिग छात्राओं को एक अधेड़ ने रास्ते से अगवा कर लिया. आरोप है कि आरोपी ने बच्चियों को एक घर में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. हालांकि, बच्चियों ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई और मौके से भागकर घर पहुंची.

पुलिस के मुताबिक, दोनों मासूम बच्चियां रोज की तरह पढ़ाई के लिए प्राइमरी पाठशाला गई थीं. इस दौरान रास्ते से बच्चियों को एक बाइक सवार अधेड़ ने रोका और डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया. आरोपी ने उन्हें सुनसान रास्ते से होते हुए एक गांव के एक मकान में ले गया. इसके बाद एक महिला इन बच्चियों के कपड़े उतार कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दी. आरोपी जैसे ही कमरे से बाहर गया उसी दौरान दोनों बच्चियां मौका पाकर मौके से भागने में कामयाब हो गई. निर्वस्त्र हालत में वह घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पीड़ित बच्चियां और उनके परिजन बदहवास हालत में कोतवाली परिसर पहुंचे. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है.

वहीं पूरे मामले पर एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण से तंग आकर महिला ने जान दी, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: यूपी के बस्ती-गोंडा में 13 और 14 साल की दो रेप पीड़िता बनीं मां; आरोपियों के परिजनों ने अपनाने से कर दिया है इंकार