ETV Bharat / state

MHTR: एंक्लोजर से टाइगर T-2408 आजाद, रणथंभौर से आया बाघ अब मुकुंदरा में घूमेगा

बाघ को सॉफ्ट एंक्लोजर में रखा था, जिसका गेट शुक्रवार शाम खोला तो बाघ करीब सवा घंटे बाद बाहर निकलकर जंगल में प्रवेश कर गया.

T-2408 entering the forest from the enclosure
एंक्लोजर से जंगल में घुसता टी-2408 (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 17, 2026 at 9:17 AM IST

|

Updated : January 17, 2026 at 9:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: रणथंभौर टाइगर रिजर्व से मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व (MHTR) शिफ्ट किए तीन वर्षीय बाघ टी-2408 को शुक्रवार को हार्ड रिलीज किया गया. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के पूरे प्रोटोकॉल के साथ एमएचटीआर में यह रिलीज की. इसे लेकर एमएचटीआर के मुख्य वन संरक्षक और फील्ड डायरेक्टर सुगनाराम जाट, डीसीएफ मुथु सोमसुंदरम व वेटरनरी चिकित्सक डॉ. तेजेन्द्र रियाड़ सहित अन्य अधिकारी मॉनिटरिंग में जुटे थे. रणथंभौर से ही करीब 5 महीने पहले मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में शिफ्ट की गई बाघिन कनकटी के साथ T-2408 जोड़ी बन सकता है.

सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि बाघ को सॉफ्ट एंक्लोजर में रखा था, जिसका गेट शुक्रवार शाम 6:00 बजे खोल दिया गया. गेट खोलने के बाद बाघ करीब 7:15 बजे एंक्लोजर से बाहर निकलकर जंगल में प्रवेश कर गया. बाघ के रेडियो कॉलर लगा है. उसके पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वर्तमान में हार्ड रिलीज के बाद सघन मॉनिटरिंग के निर्देश स्टाफ को दिए हैं. इसमें 24 घंटे निगरानी रेडियो कॉलर के साथ टीम भी करेगी.

पढ़ें:मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में लाया गया रणथंभौर से बाघ T-2408, सॉफ्ट एंक्लोजर में किया रिलीज

जंगल में दे रहा रिस्पांस : सीसीएफ सुगनाराम ने बताया कि बाघ को हार्ड रिलीज करने के पहले उसकी सेहत की पूरी जांच की. व्यवहार की भी पूरी निगरानी रखी. पशु चिकित्सा टीम ने हार्ड रिलीज के लिए सब कुछ ठीक पाया तब सॉफ्ट एंक्लोजर का गेट खोला गया. एंक्लोजर में रहते हुए भी टी-2408 ने शिकार किए थे. साथ ही उसने अपना व्यवहार भी सामान्य रखा था. वह पूरी तरह से हेल्दी, एक्टिव एवं अलर्ट था. जंगल में रिस्पांस भी कर रहा था.

9 जनवरी को लाए थे: सुगनाराम ने बताया कि बाघ को 9 जनवरी को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में रणथंभौर से शिफ्ट किया था. उसने सॉफ्ट एंक्लोजर का पूरा चप्पा चप्पा छान लिया था. इसके साथ ही शिकार भी कर रहा था. इस बाघ को मुकुंदरा के जंगल में छोड़ने के बाद टाइगर रिजर्व में दो बाघिन, दो बाग, एक शावक और एक सब एडल्ट फीमेल मौजूद है.

पढ़ें:कान्हा या बांधवगढ़ से आएगी MHTR में बाघिन, शुरू होगा इंटर स्टेट ट्रांसलोकेशन का दूसरा चरण

Last Updated : January 17, 2026 at 9:40 AM IST