ETV Bharat / state

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज फिर मौसम करवट बदल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है.

Weather update in Uttarakhand
फाइल फोटो (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 6, 2026 at 8:48 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हो सकती है. साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है. वहीं प्रदेश में 2800 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है. जबकि प्रदेश में 2800 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के शेष जनपदों में में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Snowfall in Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम में जमकर हुई बर्फबारी (Photo-ETV Bharat)

साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, देहरादून और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 20°C तथा 08°C के लगभग रहने की संभावना है.

नैनीताल जिले में छाया घना कोहरा: नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर घना कोहरा छा गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है. सुबह के समय वातावरण पूरी तरह धुंध की चादर में लिपटा नजर आया. एक ओर जहां चारों तरफ घना कोहरा फैला हुआ है, वहीं दूसरी ओर सूर्य की किरणें धुंध को चीरते हुए धरती तक पहुंचने की जद्दोजहद करती दिखाई दे रही है. आसमान में सूर्य हल्का-हल्का नजर आ रहा है, लेकिन उसकी रोशनी कोहरे के कारण पूरी तरह फैल नहीं पा रही है.

nainital fog
नैनीताल जिले में कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां (Photo-ETV Bharat)

कोहरे के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है. सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों को कंपकंपी का एहसास हो रहा है. खासतौर पर दफ्तर जाने वाले, स्कूली बच्चे और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मैदानी क्षेत्रों में दृष्टया घटकर लगभग 50 मीटर रह गई है, जिससे वाहन चालकों को बेहद सतर्क होकर वाहन चलाने की जरूरत पड़ रही है.

पढे़ं-