आरा में होम स्टे से आठ महिलाओं के साथ सात युवक हिरासत में, होटल संचालक गिरफ्तार
आरा के होटल में छापेमारी के दौरान दर्जनभर युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट-आलोक कुमार

Published : August 27, 2026 at 11:40 AM IST
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना के नजदीक स्थित इस होटल में आपत्तिजनक स्थिति में आठ महिलाओं और सात युवकों को पकड़ा गया. पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा होटल को सील कर दिया गया है.
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई: पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल होम में देह व्यापार से जुड़ी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर दो प्रशिक्षु महिला डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने होटल पर छापेमारी कर कार्रवाई की.
आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार: छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ महिलाओं और सात युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए. हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस वर्तमान में गहन पूछताछ कर रही है.
दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई छापेमारी: प्रशिक्षु डीएसपी कोमल ने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान करीब 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी हिरासत में लिए गए व्यक्ति बालिग हैं.
होटल का नहीं था लाइसेंस: प्रशिक्षु डीएसपी कोमल ने यह भी बताया कि होटल का लाइसेंस भी नहीं था. दंडाधिकारी की उपस्थिति में होटल को सील कर दिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.
"नवादा थाना क्षेत्र के एक होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान करीब 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है."- कोमल, प्रशिक्षु डीएसपी
कब से चल रही थीं गतिविधियां, जांच जारी: पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से चल रही थीं तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है. मामले की आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें-
भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकली 12वीं की छात्रा, 85 दिन बाद रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू
मानव तस्करी मामले में पहली बार उम्रकैद, मां-बेटे को आजीवन कारावास की सजा

