ETV Bharat / state

इस पॉलीटेक्निक कॉलेज में 27 जून को मेगा जॉब फेयर, 25 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

मेगा जॉब फेयर में कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे.

Mega Job Fair at Baru Polytechnic
पॉलिटेक्निक हमीरपुर कॉलेज बड़ू में मेगा जॉब फेयर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 25, 2026 at 2:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हमीरपुर कॉलेज बड़ू में शनिवार, 27 जून को युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार अवसर का आयोजन किया जा रहा है. सिटी ग्रुप एवं सीटी यूनिवर्सिटी द्वारा बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सहयोग से आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर में कॉरपोरेट सेक्टर की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाएंगे.

शनिवार सुबह बजे से मेगा जॉब फेयर

मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शनिवार सुबह करीब 11 बजे बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू पहुंचेंगे और कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन समारोह के बाद वह विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागी युवाओं से भी संवाद भी करेंगे. इसके बाद कैबिनेट मंत्री दोपहर लगभग एक बजे अपने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के लिए रवाना हो जाएंगे.

मेगा जॉब फेयर में 25 से अधिक कंपनी

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि, "इस मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उद्योगों और योग्य अभ्यर्थियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है. एक ही स्थान पर 25 से अधिक कंपनियों की उपस्थिति युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां वे अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे. कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए लंबी प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस प्रकार का आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा."

जॉब के लिए साथ में लाएं ये डॉक्यूमेंट्स

डीसी ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा जॉब फेयर में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, बायोडाटा और अन्य प्रमाण पत्र साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पर समय पर पहुंचें, ताकि वे विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें. मेगा जॉब फेयर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 94634-85207 एवं 84370-06030 पर संपर्क कर सकते हैं. जिला प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर कॉलेज का कारनामा, प्रबंधन पर पूरे साल M.Com छात्रों को गलत विषय पढ़ाने का गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें: 'विकास के पैसे से अधिकारियों के लिए खरीद ली महंगी गाड़ियां', कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल