ETV Bharat / state

झारखंड सरकार अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए हर हथकंडा अपनाने को तैयार, बीजेपी नेता ने बोला हमला

बोकारो के चास नगर निगम के मेयर पद प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बैठक की.

Chas Municipal Election
चास में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 18, 2026 at 7:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशी की जीत पक्की करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. चास नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने निवर्तमान डिप्टी मेयर अविनाश कुमार को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है.

चास नगर निगम स्थित बीजेपी कार्याल्य में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई गई. बैठक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे. इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, चुनाव संचालन समिति और बूथ अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह का बयान (Etv Bharat)

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण प्रसाद सिंह ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार के मन में खोट है. इसलिए मेयर चुनाव में बैलेट पेपर से वोट कराने और बिना पार्टी के आधार पर चुनाव कराने का फैसला लिया गया. झारखंड सरकार किसी भी तरह से अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताना चाहती है और इसके लिए वह कोई भी हथकंडा अपनाने को तैयार है.

उन्होंने कहा कि सरकार को मालूम है कि उसका जनाधार पूरी तरह खिसक चुका है. लोग झामुमो और कांग्रेस से परेशान हैं. अपराधीकरण चरम पर है. लोग लूटपाट से परेशान हैं. कुशासन का राज है. हमने तय किया है कि हम सीधे चुनाव में नहीं हैं, लेकिन हमारे समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और उन्हें हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है.

अरुण प्रसाद सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए और अपराधीकरण को रोकने के लिए, सरकार को आईना दिखाने के लिए और झारखंड के हितों के लिए अभियान चलाने के लिए हम अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

अल्पसंख्यक सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है, हमें भी अपनी हिस्सेदारी चाहिए: मंत्री इरफान अंसारी

बोकारो में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जिताने पर किया मंथन, नेताओं को दिए निर्देश

देवघर, बोकारो, रामगढ़ और पाकुड़ में कई प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, जीत का किया दावा