अचानक नीतीश कुमार से मिलने 7 सर्कुलर रोड पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह
JDU विधायक अनंत सिंह अचानक नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. सियासी गलियारों में इस मुलाकात की खूब चर्चा है. रिपोर्ट- अविनाश कुमार

Published : August 20, 2026 at 5:45 PM IST
पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड अचानक पहुंच गए. दोनों के बीच गर्म जोशी से मुलाकात हुई है. दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया.
नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह : नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच लगभग 15 मिनट तक बैठक हुई है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के हार के बाद अनंत सिंह का बयान खूब चर्चा में रहा था. अनंत सिंह ने बयान दिया था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री से हटाए जाने से बिहार के लोग खुश नहीं है.
बांकीपुर चुनाव को लेकर चर्चाओं में रहा है बयान : अनंत सिंह बांकीपुर चुनाव परिणाम को लेकर जनता की नाराजगी की बातें कह रहे हैं. उनका कहना है कि जनता नाराज है और इसलिए उपचुनाव में एनडीए को हार मिली है. अनंत सिंह नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए काम की हमेशा तारीफ किया करते हैं. जदयू विधायत अपने वेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. प्रशांत किशोर की भी चुनाव जीतने पर तारीफ की थी.
अनंत सिंह इस बार जदयू के टिकट पर ही मोकामा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है. सरकार के कामकाज को लेकर भी पिछले दिनों अनंत सिंह ने जो बयान दिया था, खूब वायरल हुआ जिसमें उन्होंने खजाना खाली होने की बात कही थी.

मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज : 20 अगस्त को अचानक नीतीश कुमार से हुई मुलाकात को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं. ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन सुबह में मुलाकात करते हैं. पार्टी के बड़े नेता भी इस दौरान मौजूद रहते हैं.
ये भी पढ़ें
'नीतीश कुमार को फंसाया.. ये लोग अमित शाह का चेला', संजय झा पर भड़के तेजस्वी यादव
'सुपर CM जिंदाबाद', संजय झा के आवास पहुंचे नीतीश तो JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

