7वीं क्लास की दो सहेलियों ने क्यों खाया ज़हर ? मेरठ पुलिस के सामने मुंह बाए खड़ा है अब यह सवाल
इंचोली थाना क्षेत्र के एक स्कूल की 7वीं कक्षा की दो छात्राओं ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 25, 2026 at 10:52 AM IST
|Updated : February 25, 2026 at 12:53 PM IST
मेरठ : इंचोली थाना क्षेत्र के स्कूल में कक्षा 7 की दो छात्राओं के जहरीला पदार्थ खाने का खुलासा पुलिस के चुनौती बना हुआ है. हालांकि पुलिस टीम ने स्कूल स्टाफ, स्कूल में पढ़ने वाले क्लासमेट समेत परिवार के लोगों से कई चक्र पूछताछ करके जानकारी जुटा चुकी है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. बहरहाल छात्राओं की हालत में सुधार है.
बता दें, इंचोली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा सातवीं की दो छात्राओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालात बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत में सुधार है. हालांकि दोनों सहेली छात्राओं ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया. इस मामले में अब तक पुलिस को कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस कप्तान ने मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह को निर्देश दिए हैं.
सीओ सदर देहात सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं की तबियत में सुधार है. पुलिस टीम ने दोनों बच्चियों के परिवार के सदस्यों से बातचीत है. पूछताछ स्कूल स्टाफ और अन्य सहपाठियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल कोई जहरीला पदार्थ खाने की वजह सामने नहीं आई है. छात्राओं का इलाज शहर के मोदीपुरम स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.

