ETV Bharat / state

होली पर मोल न लें आंखों की परेशानी, रंगों से बचाव के लिए बरतें ये सावधानी

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता ने साझा की जानकारी.

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता से जानें टिप्स.
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता से जानें टिप्स. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 12:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : रंगों के त्यौहार होली की हर तरफ धूम है. होली में में लोग अबीर-गुलाल समेत तरह तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं. रंग बिरंगे और उल्लास भरे इस माहौल में जरा सी चूक आंखों के लिए घातक साबित हो सकती है. आंखों में रंग पड़ जाने से गंभरी खतरे हो सकते हैं. ऐसे में क्या सावधानियां जरूरी हैं और किन किन बातों को ध्यान रखना आवश्यक है. पढ़ें ईटीवी भारत की खास खबर...

होली पर रंगों से बचाव के लिए बरतें ये सावधानी. देखें खबर (Video Credit : ETV Bharat)

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता बताते हैं कि होली के त्योहार पर आंखों को रंगों से बचाना बेहद ही जरूरी है. कई बार रंग हमारी आंखों में चला जाता है. जिससे रंग में पड़ा हुआ केमिकल काफी घातक साबित होता है. आंखों में कई तरह की दिक्कत के साथ रोशनी जाने का भी खतरा होता है.

फगुआ गाते होलियार.
फगुआ गाते होलियार. (Photo Credit : ETV Bharat)



डॉ. आरसी गुप्ता बताते हैं कि आंख शरीर का सबसे कोमल और नाजुक अंग है. ऐसे में थोड़ी सी असावधानी बड़ी समस्या बन जाती है. अगर आंख में किसी तरह का रंग चला जाए तो खुद से उपचार के बजाय आंखों को साफ पानी से कई बार धोएं और विशेषज्ञ को दिखाएं. आंखों में रंग या गुलाल पड़ जाने पर ये बात गांठ बांध लें कि आंखों को रगड़ना बिल्कुल नहीं है. ऐसा करने से आंख के कोमल और नाजुक लेंस को क्षति पहुंच सकती है. आंख रगड़ने से कॉर्निया पर खरोंच पड़ सकती है और रोशनी भी जा सकती है.



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश बताते हैं कि होली के दौरान हर साल ऐसे बहुत से केस सामने आते हैं. आंख में रंग पड़ने के बाद आंख मलने की गलती बिल्कुल न करें. साथ ही कई बार आंख धोने के बाद भी जलन या सूखापन महसूस होता है. ऐसे में किसी योग्य चिकित्सक की सलाह पर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें. गलत ड्रॉप से एलर्जी या संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. डॉ. लोकेश कहते हैं कि केमिकल के बजाय प्राकृतिक या हर्बल रंगों से होली खेलें. संभव हो तो होली खेलते समय सनग्लास या पारदर्शी सुरक्षात्मक चश्मे लगा लें. रंग खेलने से पहले आंखों के आसपास नारियल या बादाम का तेल लगा लें. इससे त्वचा पर रंग नहीं चिपकता और आसानी से हट भी जाता है.

यह भी पढ़ें : होली पर केमिकल वाले रंगों से रहें सावधान, आंख और त्वचा पर डालते हैं बुरा प्रभाव, ऐसे खेलें Safe होली

यह भी पढ़ें : Alert on Holi; आंखों में रंग पड़ने पर न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये उपाय