ETV Bharat / state

हृदय विदारक: शार्ट सर्किट से मकान में भड़की भयानक आग, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर डोरली क्षेत्र में हुई हृदय विदारक घटना.

अग्निकांड में पिता-पुत्री की मौत.
अग्निकांड में पिता-पुत्री की मौत. (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 4, 2026 at 10:23 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक मकान में रविवार रात भीषण आग भड़क गई. इस भयानक अग्निकांड में पिता-पुत्री की मौत हो गई. जबकी कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद क्षेत्र से हड़कंप मच हुआ है. आग लगने कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है.


सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर डोरली क्षेत्र के एक मकान में भीषण आग लगी है. जिसके बाद आननफानन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया और मकान में फंसे 12 लोगों को निकाल कर नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया.

बताया गया कि अस्पताल में भर्ती 8 वर्षीय शिवानी उर्फ लाली और उसके पिता सागर (35) की दर्दनाक मौत हो गई. बाकी 10 घायल लोगों का उपचार चल रहा है. सभी लोग खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं. मकान में आग लगने के पीछ शॉर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक अग्निकांड में मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका है. बता दें, बीते फरवरी में 23 की रात एक मकान में आग लगी थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी.