ETV Bharat / state

मेरठ में भड़काऊ रील बनाने वाला गिरफ्तार; हाथ में छुरी लेकर सोशल मीडिया में वायरल किया था आपत्तिजनक टैग लाइन वाला वीडियो

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का मामला. आरोपी की पहचान अमन उर्फ प्रिंस निवासी हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद के रूप में हुई है.

मेरठ में गिरफ्तार रीलबाज.
मेरठ में गिरफ्तार रीलबाज. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 3, 2026 at 11:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरने के चक्कर में कई युवा अक्सर कानून का उल्लंघन कर जाते हैं. इसके बाद उन्हें अंजाम भुगतना पड़ता है. ताजा मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है. जहां एक युवक ने हाथ में छुरी लेकर आपत्तिजनक टैग लाइन वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने युवक को समाज में नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी देते एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले. (Video Credit : ETV Bharat)



बताया गया कि ​बीते 2 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा ऑडियो और लगाई गई टैगलाइन बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ है. मामला संज्ञान में आने पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने सर्विलांस व तकनीकी जांच की मदद से आरोपी की पहचान की. इसके बाद आरोपी अमन उर्फ अमन प्रिंस पुत्र अशरफ निवासी हरिनगर अंगूर वाली मस्जिद (पूर्वा इलाही बख्श), थाना ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया.



एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपत्तिजनक है. पुलिस टीमों के प्रयास से आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है. आम जनता और युवाओं से अपील की है कि किसी भी तरह की भड़काऊ, आपत्तिजनक या हथियारों का प्रदर्शन करने वाली रील्स सोशल मीडिया पर न डालें. ऐसा करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोरतम कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें : गाजीपुर में रीलबाज; शर्ट लेस होकर रेल के इंजन में घुसकर बनाई रील, फेमस होने के चक्कर में चले गए जेल

यह भी पढ़ें : घर क्यों छोड़ रहे मासूम? शहरों की चकाचौंध या रील का आकर्षण, स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे