ETV Bharat / state

मीनाक्षी एम राय होंगी पटना हाईकोर्ट की अगली चीफ जस्टिस, 5 जून को शपथ ग्रहण

पटना हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है. जस्टिस मीनाक्षी एम राय 48वीं चीफ जस्टिस होंगी. पढ़ें पूरी खबर..

Meenakshi M Rai
जस्टिस मीनाक्षी एम राय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 2, 2026 at 8:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: सिक्किम उच्च न्यायालय की सीनियर जज जस्टिस मीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस होंगी. उन्हें मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 22 मई 2026 को की थी.

संगम साहू की जगह लेंगी: वर्तमान चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू 4 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्थान पर जस्टिस मीनाक्षी एम राय को पटना उच्च न्यायालय की नई चीफ जस्टिस बनाने का फैसला किया गया है.

दूसरी महिला चीफ जस्टिस होंगी मीनाक्षी: केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जस्टिस मीनाक्षी एम राय को पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त करने का अधिसूचना जारी कर दी है. वे 5 जून 2026 से अपना कार्यभार पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला चीफ जस्टिस और 48वीं चीफ जस्टिस के रूप में संभालेंगी.

इससे पूर्व गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा एम राय पटना हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 10 जुलाई 2010 को पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में पटना हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण किया था.

दिल्ली से की कानून की पढ़ाई: जस्टिस मीनाक्षी एम राय का पूरा नाम मीनाक्षी मदन राय है. उनका जन्म 12 जुलाई 1964 को सिक्किम में हुआ था. वहां प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की. उनके पिता सिक्किम के गृह सचिव रह चुके हैं.

सिक्किम हाईकोर्ट में जज: दिसंबर 1990 में जस्टिस मीनाक्षी ने सिक्किम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के रूप में बहाल हुईं. साल 2004 में जिल्ली एवं सत्र न्यायाधीश बनीं और 15 अप्रैल 2015 को सिक्किम हाई कोर्ट में जज बनीं. कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस जस्टिस संगम कुमार साहू ने ली शपथ