नूंह में मीट फैक्ट्री की सीएसआर ने फिरोजपुर झिरका पुलिस को सौंपी नई गाड़ी, अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
नूंह में मीट फैक्ट्री ने सीएसआर के तहत फिरोजपुर झिरका पुलिस को नई गाड़ी सौंपी.

Published : January 3, 2026 at 12:52 PM IST
नूंह: नूंह जिले में कानून और अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने के लिए स्थानीय मीट फैक्ट्री संचालकों ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत फिरोजपुर झिरका पुलिस को नई गाड़ी सौंपी. यह पहल पुलिस और निजी क्षेत्र के बीच बढ़ते तालमेल का प्रतीक मानी जा रही है. गाड़ी दो दिन पहले पुलिस को प्रदान की गई और अब यह गश्ती और जांच कार्यों में मददगार साबित होगी.
इस सहयोग का विशेष महत्व: इस बारे में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि, "पुलिस लगातार अपराधों को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय है. मीट फैक्ट्री संचालकों का यह सहयोग विशेष महत्व रखता है. इससे पुलिस की गश्ती और जांच प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी और अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी."
समाज सेवा का संदेश:मीट फैक्ट्री के संचालक और मैनेजरों ने बताया कि, "यह पहल समाज सेवा और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.अपराध पर नियंत्रण और समुदाय में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करना आवश्यक है."
फैक्ट्री संचालक ने सौंपी गाड़ी : गाड़ी सौंपी जाने के कार्यक्रम में प्रमुख मीट फैक्ट्री संचालक जैसे फेयर एक्सपोर्ट मांडी खेडा, आलमीन टॉस, अल नवेद यूनाइटेड घाटा शमसाबाद आदि उपस्थित थे.इसके अलावा अब्दुल वसीम, रीसिन अहमद, रशीद और जावेद अब्दुल्ला ने मिलकर पुलिस को गाड़ी की चाबी सौंपी.
पुलिस की प्रतिक्रिया: वहीं, मौके पर फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.पुलिस प्रवक्ता ने इस सहयोग की पुष्टि करते हुए कहा कि, "यह पहल पुलिस के प्रयासों को और बल प्रदान करेगी और अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी."
ये भी पढ़ें:चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तारीख तय, प्रशासनिक तैयारियां तेज

