ETV Bharat / state

एमसीबी पुलिस ने की व्यापारियों के संग बैठक, क्राइम कंट्रोल की कवायद तेज

एसपी रत्ना सिंह ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि अपराध और अपराधियों दोनों पर लगाम लगाया जा रहा.

POLICE HELD MEETING WITH TRADERS
क्राइम कंट्रोल की कवायद तेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 11, 2026 at 8:25 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह मंगलवार को चिरमिरी दौरे पर रहीं. इस दौरान एसपी ने चिरमिरी के स्थानीय व्यापारियों और अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करना, व्यापारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना था.

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

बैठक में पहुंचने पर व्यापारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह का स्वागत किया गया. व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा, हाल के दिनों में चिरमिरी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है, जिससे अपराध नियंत्रण की स्थिति में सुधार देखने को मिला है. बैठक के दौरान व्यापारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के साथ साझा किए. विशेष रूप से चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की कार्यशैली की जमकर सराहना की गई. व्यापारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिसिंग अधिक प्रभावी हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों में कानून का भय बढ़ा है और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है.

POLICE HELD MEETING WITH TRADERS
क्राइम कंट्रोल की कवायद तेज (ETV Bharat)

अपराधियों को सख्त चेतावनी

एमसीबी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नशे के अवैध कारोबार, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी. एसपी ने व्यापारियों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके. सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा.

क्राइम कंट्रोल की कवायद तेज (ETV Bharat)

हल्दीबाड़ी इलाके का किया दौरा, दिए दिशा निर्देश

बैठक के बाद एसपी रत्ना सिंह ने हल्दीबाड़ी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात स्थिति का जायजा लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बेहतर पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पुलिस की कार्यशैली से व्यापारी खुश

एसपी के इस दौरे से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सख्त कार्रवाई से न केवल अपराधों पर लगाम लगेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी सुरक्षित और सुचारु वातावरण मिलेगा. रत्ना सिंह ने कहा कि व्यापारियों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है.

पीपरछेड़ी में चला सरकार का हथौड़ा, सरकारी जमीन पर बने 22 अतिक्रमण जमींदोज

“केस नहीं, जांच कराइए”: 500 करोड़ के मानहानि पर भूपेश बघेल का पलटवार, हिमंता से 12,000 बीघा जमीन पर जवाब मांगा

साय सरकार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का संदेश, D.Ed अभ्यर्थियों के पक्ष में लिखा पत्र, बढ़ा सियासी दबाव