ETV Bharat / state

MBBS छात्रा की मौत: हॉस्टल संचालक, वार्डन पर तत्काल हो एफआईआर, रात भर थाने में डटे रहे छात्र

10 फरवरी को राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा रोशनी की हो गई थी संदिग्ध मौत.

MBBS student death case
अधिकारी छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 14, 2026 at 1:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: एमबीबीएस की छात्रा रोशनी की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अलीराजपुर से आए छात्र छात्राओं ने शुक्रवार देर रात तक कोहे फ़िज़ा थाने का घेराव किया. वे रोशनी की हत्या के मामले में हॉस्टल संचालक और हॉस्टल वार्डन पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे.

आदिवासी विकास परिषद और छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से थाने में डेरा जमा दिया और देर रात तक थाने में डटे रहे. डीसीपी जोन 4 मयूर खंडेलवाल छात्र-छात्राओं को समझाते रहे पर उनकी बात का कोई असर नहीं हुआ. छात्र कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे.

MBBS student death case
अधिकारी छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे (ETV Bharat)

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा रोशनी की हो गई थी संदिग्ध मौत

10 फरवरी को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत के मामले मे कोहे फ़िज़ा पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं. अलीराजपुर से आए छात्र छात्राएं देर रात तक थाने में बैठकर नारेबाज़ी करते रहे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रोशनी की मौत कोई आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. इसपर तुरंत एफआईआर दर्ज किया जाए.

छात्र-छात्राओं को पुलिस के अधिकारी समझाइश देते रहे लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ. डीसीपी मयूर खंडेलवाल और ADM अंकुर मेश्राम छात्रों के बीच जमीन पर बैठकर समझाते रहे. उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी लेकिन छात्र लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

डीसीपी मयूर खंडेलवाल और ADM अंकुर मेश्राम छात्रों के बीच बैठकर उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे

अधिकारियों की समझाइस को उन पर कोई असर नहीं हुआ. थाने में पुलिस के अधिकारियों के अलावा ADM अंकुर मेश्राम सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे. दिवासी विकास परिषद के छात्र विंग के अध्यक्ष नीरज बिराबा ने कहा कि पुलिस को बगैर सूचना दिए क्राइम सीन से छेड़छाड़ की गई है. एसिड कहां से आया? सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया.