ETV Bharat / state

वाराणसी: लंका के शिवम कॉम्प्लेक्स में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रुचिका ने एमबीबीएस की पढ़ाई देहरादून से की थी और आगे की पढ़ाई के लिए एग्जाम की तैयारी बनारस में रहकर कर रही थी.

Etv Bharat
Photo Credit; ETV Bharat (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 12, 2026 at 8:43 AM IST

|

Updated : May 12, 2026 at 10:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: बनारस के लंका थाना के शिवम कांप्लेक्स में एक एमबीबीएस की छात्रा की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए और परिवार वालों से पूछताछ की. पंचनामा करके के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. छात्रा रुचिका मौर्या (35) अपने अधिवक्ता पिता अरविंद नाथ मौर्या के साथ रहती थी. रुचिका ने एमबीबीएस की पढ़ाई देहरादून के मेडिकल कॉलेज में किया और आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही थी.

अधिवक्ता पिता अरविंद नाथ मौर्या ने बताया कि सोमवार की सुबह होते ही कचहरी के लिए चले गए. जब शाम को वह घर पहुंचे तो बेटी का कमरा काफी देर तक खटखटाया लेकिन नहीं खुला. इसके बाद परिवार वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. कमरा खुलते ही पिता बदहवास हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. शुरुआती जांच में पुलिस सुसाइड की बात कह रही है. मौके से अभी कोई सोसाइटी नोट नहीं मिला है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

इस पूरे मामले पर एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि लंका थाना अंतर्गत शिवम कांप्लेक्स में सूचना मिली इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. उससे पहले परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाल लिया था. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम द्वारा भी सैंपल ले लिया गया है.

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार

Last Updated : May 12, 2026 at 10:08 AM IST