ETV Bharat / state

वोटिंग से पहले मेयर प्रत्याशी के समर्थक की पिटाई, छानबीन में जुटी पुलिस

गिरिडीह में मतदान से चंद घंटे पहले ही मेयर समर्थक भिड़ गए हैं.

Mayoral candidate supporters clash regarding municipal election in Giridih
मारपीट में जख्मी शख्स (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 8:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीहः निकाय चुनाव का मतदान सोमवार की सुबह से प्रारम्भ होगा. इससे पहले महापौर समर्थकों में मारपीट की घटना घट गई है. रविवार की शाम को नगर थाना इलाके के झगरी मोड़ के पास मारपीट हुई है.

यहां पचम्बा निवासी मनीष वर्मा को पीटा गया है. पिटाई से मनीष घायल हुए हैं और उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया है. मनीष जेएलकेएम समर्थित फूल देवी के समर्थक हैं. मनीष ने मारपीट का आरोप मेयर प्रत्याशी अर्जुन बैठा के समर्थक पर लगाया है. मनीष का कहना है कि वह बूथ एजेंट का कागज लेकर झगरी की तरफ जा रहे थे तभी होटल ऑरबिट से पहले बाइक से युवक ने उसे रोका फिर कहने लगा कि फूल देवी को समर्थन का काम कर रहे हो इतना कहते ही हाथ से कड़ा खोलकर हमला बोल दिया. मनीष के साथ जा रहे राजधर ने कहा कि पहले एक युवक ने रोका ओर मारपीट की फिर कुछ और लोग आ गए. राजधर का कहना है कि मारपीट करने वाले खुद को अर्जुन बैठा का समर्थक बता रहे थे. राजधर ने कहा कि उसके साथ भी मारपीट की गई है.

जानकारी देते पीड़ित, जेएलकेएम नेता और मेयर प्रत्याशी (ETV Bharat)

जेएलकेएम की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जेएलकेएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाता है ना कि रंगदारी से. साथ ही कहा कि मारपीट करने वाले खुद को अर्जुन बैठा के समर्थक बता रहे थे. कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और कार्रवाई भी.

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर मामले की सूचना पर नगर थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर भी पहुंची. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने कहा कि मारपीट की घटना घटी है. मामले की जांच की जा रही है.

मेयर प्रत्याशी की प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर अर्जुन बैठा ने पत्रकारों से बात की है. साथ ही कहा कि उनका कोई भी कार्यकर्ता नहीं है. वे निर्दलीय लड़ रहे हैं. जनता उनके साथ है. मारपीट की घटना किसी ओर ने की है ओर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया गया है. साथ ही कहा कि मारपीट की घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है. मैं पूरी तरह घायल के साथ हूं ओर पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी को गिरफ्तार करे.

इसे भी पढ़ें- कांटा बाबू की गलती पर भिड़ गए दो पक्ष, सेल ऑफिस में भी तोड़फोड़!

इसे भी पढ़ें- बच्चा चोर के शक में महिलाओं की पिटाई, पुलिस की चेतावनी- मारपीट करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें- बच्चा चोर के शक में उत्तर प्रदेश से आईं महिलाओं की पिटाई, भीड़ से बचाकर पुलिस ले गयी थाना