ETV Bharat / state

अंबिकापुर मेयर ने वायरल ऑडियो को बताया फर्जी, पैसे लेकर काम देने का है आरोप, एसटीएससी थाने में मंजूषा भगत ने की शिकायत

मेयर मंजूषा भगत ने एसटीएससी थाने में खुद को बदनाम करने की शिकायत दर्ज कराई है.मामला वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़ा हुआ है.

MAYOR MANJUSHA BHAGAT ALLEGES
अंबिकापुर मेयर ऑडियो वायरल (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 22, 2026 at 4:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा : अंबिकापुर की मेयर मंजूषा भगत और बीजेपी जिलाध्यक्ष के लेन देन के आडियो क्लिप का मामला अब थाने पहुंच चुका है. मेयर मंजूषा भगत ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए एसटीएससी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.मेयर ने षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान मेयर मीडिया से बात करते हुए रो पड़ी और बोलीं कि मैं आदिवासी वर्ग से हूं इसलिए मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है.


क्या है पूरा मामला ?


दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया में एक आडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से यह बात सामने आई की कला केंद्र मैदान में मीनाबाजार लगाने की अनुमति के लिए मेयर ने अनुराग मिश्रा से पैसों की लेन देन की थी. इसमें बीजेपी जिला अध्यक्ष का भी जिक्र आया कि वो भी इसमें शामिल हैं. ये आडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुई. इसके बाद मेयर ने मामले में बयान दिया और आडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

अंबिकापुर मेयर का ऑडियो वायरल (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

इस तरह की कोई बात मेरी नही हुई है. मैं एक आदिवासी महिला हूं. इस कारण मेरे साथ षड्यंत्र किया जा रहा है, कल से मैं खाना नहीं खा पा रही हूं.इस तरह का काम क्यों किया जा रहा है. इसकी जांच करने मै थाने में आवेदन दी हूं- मंजूषा भगत, मेयर

Mayor Manjusha Bhagat alleges
आदिवासी हूं इसलिए हो रहा षडयंत्र- मंजूषा भगत (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

वहीं इस मामले में अजाक थाना प्रभारी सुरेश भगत ने जांच करने की बात कही है.

महापौर ने शिकायत दी है कि उनके साथ अनुराग मिश्रा के द्वारा एक आडियो क्लिप वायरल कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है. आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग की गई है - सुरेश भगत,थाना प्रभारी

विपक्ष के नेता शफी अहमद ने बीजेपी की सत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जीरो टोलरेंस की बात करती है, लेकिन आडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह से ये लोग खुला लेन देन कर रहे हैं. अन्य कार्यो की भी जांच होनी चाहिए, इस मामले में भी अपराध दर्ज कर मामले की जांच करनी चाहिए.

बीमा, विश्राम कक्ष जैसी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ड्राइवर संघ का प्रदर्शन, महासमुंद में कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

पेट्रोल और डीजल की किल्लत पर बीजापुर में भड़के किसान, विधायक विक्रम शाह मंडावी ने संभाला मोर्चा