ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 29 जनवरी को, गड़बड़ी रोकने के लिए बनाए गए सख्त नियम

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 29 जनवरी को होंगे जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं.

Mayor elections in Chandigarh on January 29 strict rules made to prevent irregularities
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 29 जनवरी को (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 5, 2026 at 10:53 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 11:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : शहर में होने वाले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. ये चुनाव 29 जनवरी को कराए जाएंगे. इस बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं. प्रिसाइडिंग ऑफिसर डॉ आर. एस. बेदी ने मेयर चुनावों को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे.

मोबाइल फोन, पेन नहीं ले जा सकेंगे : डॉ. बेदी ने बताया कि इस बार पार्षदों को मतदान के दौरान मोबाइल फोन और पेन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की संभावना को खत्म करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पार्षदों को चुनाव से पहले नियमों की पूरी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव इतिहास में पहली बार हाथ खड़े कर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. अब तक गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार खुले तौर पर वोटिंग होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी.

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव 29 जनवरी को (Etv Bharat)

90 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएगी वीडियो रिकॉर्डिंग : प्रिसाइडिंग ऑफिसर के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और इसे 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा. किसी भी विवाद या आपत्ति की स्थिति में रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच की जा सकेगी. डॉ आर. एस. बेदी ने कहा कि चुनाव से पहले सभी पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें मतदान प्रक्रिया, नियमों और आचार संहिता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा. प्रशासन का प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में और बिना किसी विवाद के संपन्न हों. मेयर चुनाव को लेकर शहरभर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - टाइम से पहले दौड़ पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म पर धड़ाधड़ गिरे यात्री, मच गई चीख-पुकार

ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट

ये भी पढ़ें - रेवाड़ी से राजस्थान जा रही ट्रेन के शीशे तोड़े, चढ़ने से रोकने पर यात्रियों ने किया बवाल

Last Updated : January 5, 2026 at 11:10 PM IST