ETV Bharat / state

घोसी की सियासत में हलचल: BJP छोड़ बसपा में शामिल हुए अजय जायसवाल, लगाए जय भीम के नारे

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले घोसी में भाजपा नेता अजय जायसवाल ने बसपा का दामन थाम लिया है.

Photo Credit: ETV Bharat
गाड़ी से हटाया भाजपा का झंडा, लगे जय भीम के नारे. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 26, 2026 at 9:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मऊ: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मऊ जिले की घोसी विधानसभा क्षेत्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा से जुड़े नेता अजय जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है.

उनके बसपा में शामिल होने की खबर के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं.

घोसी में चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प. (Video Credit: ETV Bharat)

जय भीम के नारों के साथ हुआ स्वागत: अजय जायसवाल के दल-बदल के बीच उनका एक राजनीतिक संदेश भी तेजी से सामने आया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा हटाकर बसपा का झंडा लगा लिया है, जिसके बाद समर्थकों ने 'जय भीम' के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इस पूरे घटनाक्रम को घोसी विधानसभा की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

बसपा ने बनाया प्रभारी प्रत्याशी: 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बसपा की ओर से घोसी विधानसभा क्षेत्र में अजय जायसवाल को प्रभारी प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है. मऊ जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो पर बसपा पहले ही प्रभारी घोषित कर चुकी है. अब घोसी से अजय जायसवाल के रूप में तीसरा प्रभारी प्रत्याशी सामने आने से अन्य राजनीतिक दलों के बीच चुनावी समीकरणों को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है.

भाजपा के लिए माना जा रहा झटका: अजय जायसवाल के भाजपा से अलग होकर बसपा के साथ जाने को स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, बसपा की तरफ से आधिकारिक और अंतिम टिकट की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में पार्टी के आधिकारिक ऐलान के बाद घोसी का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टिकट न होने मात्र से रेलवे खारिज नहीं कर सकता मुआवजे का दावा