ETV Bharat / state

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर 39 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं सुधरे हालात, मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा

केंद्रीय योजना गोवर्धन प्रसाद योजना के तहत मल्टी लेवल कार पार्किंग, पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, वाई-फाई समेत कई विकास कार्य प्रस्तावित किए गए थे.

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मूलभूत सुविधाएं नदारद.
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मूलभूत सुविधाएं नदारद. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 3:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा : भगवान गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में विकास कार्यों के लिए 39 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की ओर से तमाम कार्य कराए भी गए, लेकिन ये कार्य हकीकत में कम फाइलों में ज्यादा हुई. यही कारण है कि गोवर्धन परिक्रमा के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय निवासियों को भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है. पढ़ें ईटीवी भारत की रियलिटी चेक स्टोरी...

गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की पड़ताल करती ईटीवी भारत की खबर. (Video Credit : ETV Bharat)
परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्ट्रीट लाइट.
परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्ट्रीट लाइट. (Photo Credit : ETV Bharat)

धर्म नगरी मथुरा के अनेक मंदिरों में हर रोज दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की असुविधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय योजना प्रसाद योजना के अंतर्गत 3739.92 लाख रुपये से गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र विकास का प्लान किया था. इसी कड़ी में 7 जनवरी 2022 को महत्वाकांक्षी केंद्रीय योजना का शुभारंभ किया गया.

परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्ट्रीट लाइट.
परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्ट्रीट लाइट. (Photo Credit : ETV Bharat)

इसके तहत मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गोवर्धन बस स्टैंड के पास मल्टी लेवल कार पार्किंग, पेयजल व सुविधा शौचालय, पार्किंग में लिफ्ट, परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइटें, डस्टबिन समेत कई विकास कार्य कराए गए. फिलवक्त परिक्रमा मार्ग का हाल बदहाल है. परिक्रमा मार्ग में लगाए गए अधिकतर सीसीटीवी कैमरे और डस्टबिन नदारद हैं. साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है. पार्किंग में भी गंदगी फैली हुई है.

परिक्रमा मार्ग में फैली गंदगी.
परिक्रमा मार्ग में फैली गंदगी. (Photo Credit : ETV Bharat)

गोवर्धन में प्रसाद परियोजना के तहत कराए गए कार्य

  • गोवर्धन बस स्टैंड के पुनर्विकास के अंतर्गत कर स्टंट लॉक लॉकर रूम टॉयलेट निर्माण.
  • गोवर्धन बस स्टैंड पुनर्निवास के अंतर्गत फायर लाइटिंग और विद्युत करण के कार्य.
  • गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी और का सिस्टम और वाई-फाई सिस्टम आपूर्ति स्थापित की गई लेकिन खराब पड़ी हुई है.
  • गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर की फसाड़ लाइटिंग का कार्य.
  • गोवर्धन में चंद्र सरोवर परिसर में टॉयलेट ब्लॉक पाथवे पार्किंग का बाउंड्री बाल निर्माण का कार्य.
  • गोवर्धन कुसुम सरोवर परिसर में गुलाब वाटिका टॉयलेट ब्लॉक आदि का निर्माण कार्य.
  • गोवर्धन मानसी गंगा के पास तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र विकास कार्य.
  • गोवर्धन बस स्टैंड में नई लिफ्ट और सीसीटीवी कैमरे बूथ बैरियर का कार्य.
  • गोवर्धन चंद्र सरोवर में लाइब्रेरी मीटिंग हॉल इंटरपेटेशन सेंटर का निर्माण.
  • गोवर्धन चंद्र सरोवर में छतरी एवं गेट निर्माण सर्कुटी के पास रबर मोड कंक्रीट पेवर ब्लॉक का कार्य कराया गया.
बदहाल स्ट्रीट लाइट.
बदहाल स्ट्रीट लाइट. (Photo Credit : ETV Bharat)


गोवर्धन निवासी गोपाल ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद हैं. कई खंभों से सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइटें गायब हो चुकी हैं. मार्ग में रखे गए स्टील के डस्टबिन भी गायब हो चुके हैं. दुकानदार दिनेश ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं. भंडारे के दौरान बहुत गंदगी होती है. वाई-फाई की सुविधा भी हवाई साबित हो रही है.


मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण वीसी लक्ष्मी एन. ने बताया कि केंद्रीय योजना प्रसाद योजना के अंतर्गत गोवर्धन क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए थे. मल्टीलेवल कार पार्किंग, परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी, वाई-फाई, साफ-सफाई, डस्टबिन आदि समेत कई विकास कार्य कराए गए थे. सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट समेत कई अव्यवस्थाओं के बाबत शिकायत मिली है. गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार होता है. ऐसे में सुरक्षा और सुविधा संबंधी सभी कार्य जल्द कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CM Yogi Visits Mathura:सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर किया दर्शन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें : मथुरा: गोवर्धन में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण, जल्द पूरा करने का आदेश