ब्रज की होली पर साजिश; सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पुराने वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस
बरसाना नंदगांव की होली को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो-फोटो अपलोड किए है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 3, 2026 at 1:12 PM IST
मथुरा : विश्व प्रसिद्ध बरसाना और नंद गांव की होली शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई, लेकिन कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होली के पुराने वीडियो अपलोड करने की साजिश सामने आई है. मामले का संज्ञान लेकर बरसाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है.
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बरसाना नंद गांव की प्रसिद्ध होली 24 फरवरी से शुरू हुई थी. लाखों की संख्या में दूर दराज से लाखों श्रद्धालु यहां होली खेलने पहुंचते हैं. हाल ही में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुराने वीडियो अपलोड करके माहौल को खराब करने की कोशिश की बात सामने आई है. ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर है. इसमें किसी तरह खलल डालनों को बख्शा नहीं जाएगा. बरसाना थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म की पहचान कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एसपी देहात ने बताया कि इस वर्ष होली कार्यक्रम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 230 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ब्रज क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. नंदगांव बरसाना वृंदावन मथुरा गोकुल क्षेत्र में 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ एंटी रोमियो स्क्वाड भी निगरानी में लगा है. पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के सभी जरूरी काम किए गए हैं. इस साल महिला उत्पीड़न संबंधी कोई केस सामने नहीं आया है. ब्रज में होली का रंग उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : ब्रज की होली; मथुरा में साड़ी-लहंगा वाली होलिका और घुंघराले बाल वाले प्रहलाद तैयार
यह भी पढ़ें : Mathura Holi 2023 : बरसाने में खेली गई लड्डू मार होली, रसिया गीतों पर थिरके श्रद्धालु

