ETV Bharat / state

मथुरा में पुरुषोत्तम मास की तैयारियां; गिरिराज की नगरी में पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु, रूट डायवर्जन देख शुरू करें चौरासी कोसी परिक्रमा

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. 17 मई से 17 जून तक रहेगा पुरुषोत्तम मास.

मथुरा में चौरासी कोसी परिक्रमा
मथुरा में चौरासी कोसी परिक्रमा (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 17, 2026 at 8:40 AM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

मथुरा : गिरिराज की नगरी गोवर्धन में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) विशेष पावन माना जाता है. इस महीने में लाखों श्रद्धालु ब्रज की चौरासी कोसी परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. साथ ही रूट डायवर्जन के साथ पूरे परिक्रमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित की है.

जानकारी देते एसपी देहात सुरेश चंद रावत. (Video Credit : ETV Bharat)

17 मई से 17 जून तक रहेगा पुरुषोत्तम मास : अधिक मास शुरू होते ही ब्रज में 84 कोसी परिक्रमा प्रारंभ हो जाती है. गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में लाखों श्रद्धालु परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गोवर्धन क्षेत्र को एक सुपर जोन, तीन जोन, छह सेक्टर में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. साथ ही पूरे परिक्रमा क्षेत्र को नो वाहन जोन घोषित किया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था परखते पुलिस अधिकारी.
सुरक्षा व्यवस्था परखते पुलिस अधिकारी. (Photo Credit : ETV Bharat)


21 किलोमीटर की परिक्रमा गोवर्धन : गोवर्धन में हर रोज 21 किलोमीटर की गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. पूरे मेला क्षेत्र में दो लेयर सुरक्षा व्यवस्था की तैयार की गई है. 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 क्षेत्राधिकारी, 6 निरीक्षक, 61 उपनिरीक्षक, 84 हेड कांस्टेबल, 24 पीआरवी वाहन, मेला क्षेत्र में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था परखते पुलिस अधिकारी.
सुरक्षा व्यवस्था परखते पुलिस अधिकारी. (Photo Credit : ETV Bharat)


रूट डायवर्जन

1. जमुनावता की ओर से दानघाटी मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन ब्लाक तिराहा से राजीव तिराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे.

2. नीमगांव फाटक तिराहा से समस्त प्रकार के वाहन डींग बरसाना छाता मथुरा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाईपास होकर अपने गंतव्य को जा संकेंगे.


3. डीग रोड नीमगांव वाईपास से सभी प्रकार के वाहन कस्बा गोवर्धन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे. ये सभी वाहन नीमगांव बाईपास होकर जा सकेंगे.


4. राजीव तिराहा ब्लॉक तिराहा से आने वाले वाहन महमूद पुर बम्बा चौराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. यये वाहन कस्बा गोवर्धन की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे.

प्रतिबन्धित मार्ग


1. राजस्थान की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन महमूदपुर चौराहा बम्बा बाईपास से कस्बा गोवर्धन की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


2. गोवर्धन चौराहा मथुरा से कस्बा गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन जमुनावता बम्बा वाईपास चौराहा से कस्बा गोवर्धन की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


3. एकता तिराहा से राधाकुण्ड की ओर आने वाले वाहन जमुनावता की ओर डायवर्ट किए जाएंगे एवं सभी प्रकार के वाहन सौख अड्डा की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


4. सौंख अड्डा से समस्त प्रकार के वाहन दानघाटी मन्दिर की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


5. डीग रोड बम्बा वाईपास बृज बसुन्धरा कट की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


6. अन्योर डीग बम्बा बाईपास कट की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


7. राजस्थान बार्डर क्षेत्र ठाकुर चूरामण जाट चौक से कस्बा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


8. हरजीकुण्ड कस्बा गोवर्धन से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


9. जतीपुरा अड्डा कस्बा गोवर्धन से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


10. डीग अड्डा से दानघाटी की ओर से समस्त प्रकार के वाहन परिक्रमा मार्ग की ओर पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे.


11. पंचायत घर गांठौली के सामने से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


12. सरस्वती कुण्ड तिराहा से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


13. सकीतरा कट से परिक्रमा मार्ग कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


14. नई तहसील कस्बा गोवर्धन से परिक्रमा मार्ग की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


15. पीडब्ल्यूडी ऑफिस श्री कृष्ण सुदामा गौशाला बम्बा पुलिया से कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


16. मुखराई तिराहा से राधाकुण्ड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


17. सुरभि गौशाला कस्बा गोवर्धन से कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


18. समर्पण गौशाला बम्बा कट नीम गांव बाईपास से कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


19. लवकुश टी स्टॉल नीम गांव बाईपास तिराहा से कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


20. श्रीजी ढाबा के सामने टिर्री मार्ग नीमगांव बाईपास से कस्बा गोवर्धन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.


21. श्री राधा मार्ग के आगे कट-01 व कट-02 से राधाकुण्ड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे.



पार्किंग व्यवस्था


1. श्मशान घाट के बगल में पार्किगं महमूद पुर चौराहा से सौंख रोड पर.


2. मेहारी धाम पार्किंग महमूद पुर चौराहा से सौंख रोड.


3. रेड हॉट मिक्स प्लांट सौंख रोड पर पार्किंग महमूद पुर चौराहा से सौख रोड.


4. जमुनाबता हैलीपेड पार्किंग मथुरा गोवर्धन मार्ग.


5. पालई रोड हैलीपेड पार्किंग के बगल में पार्किंग मथुरा गोवर्धन मार्ग.


6. निवोदिता विद्यामन्दिर एवं हैलीपेड पार्किंग बीच में वैकल्पिक पार्किंग मथुरा गोवर्धन रोड.


7. निवोदिता विद्या मन्दिर के बगल में अडींग की ओर पार्किंग मथुरा गोवर्धन रोड.


8. मल्टीलेवल पार्किंग मथुरा गोवर्धन मार्ग.


9. डीग रोड पर कैनरा बैंक के बगल में पार्किंग बैरियर छोटे वाहनो के लिए वैकल्पिक पार्किंग.


10. गोवर्धन अनाज मंडी डीग रोड के सामने पार्किंग बैरियर बड़े वाहन हेतु.


11. गोवर्धन अनाज मंडी डीग रोड के पीछे पार्किंग ट्रैक्टर हेतु वैकल्पिक.


12. राल रोड पर चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल के सामने स्टील गेट बन्द पार्किंग बड़े वाहन हेतु बस इत्यादि.


13. जीलाल तिराहा के सामने गेट बैरियर पार्किंग कार एवं छोटे वाहन पार्क किए जा सकेंगे.


14. नीमगांव फाटक से डीग अड्डा रोड पर पार्किंग/ बैरियर (श्री गिर्राज जी प्रोपर्डी लाडली रेस्टोरेन्ट के सामने सभी प्रकार के वाहन पार्क किए जाएंगे.

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि रविवार से अधिक मास शुरू हो रहा है. इस मास में प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाई जाती है. गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में 21 किलोमीटर की परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सुपर जोन तीन जोन छह सेक्टर में बांटा गया है. सभी चेक प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं. साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. परिक्रमा क्षेत्र में दो लेयर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. परिक्रमा मार्ग में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा. परिक्रमा मार्ग में आठ वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और 30 बैरियर पॉइंट बनाए गए हैं. इसके अलावा 6 मेडिकल बूथ भी बनाए गए हैं. तीन स्थानों पर फायर फाइटिंग टीम मौजूद रहेगी. परिक्रमा मार्ग में कंट्रोल रूम भी है जहां से परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें : मथुरा: परिक्रमा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे ऊर्जा मंत्री

यह भी पढ़ें : अक्षय नवमी 2020ः मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु