महासमुंद में गांजा तस्करी पर 3 बड़ी कार्रवाई, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 132 किलो गांजा किया जब्त
महासमुंद की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की. आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत केस

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 9, 2026 at 8:06 PM IST
महासमुंद. जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापा मारकर कुल 132.5 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 66 लाख 26 हजार रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई में 1 महिला सहित 11 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
पहला मामला: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर नाकाबंदी की. इस दौरान स्विफ्ट डिजायर और टाटा इंडिका कार को रोककर जांच की गई. जांच में आरोपियों के पास से 52.5 किलो गांजा (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) बरामद किया गया. साथ ही स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत करीब 7 लाख) और टाटा इंडिका कार (कीमत करीब 3 लाख) को भी जब्त किया गया है. इसके अलावा 4 मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किए हैं.
गिरफ्तार आरोपी
अमित राय (22 वर्ष)- जबलपुर, मध्यप्रदेश
राजकुमार केंवट (50 वर्ष)- जबलपुर
प्रकाश शर्मा (28 वर्ष)- जबलपुर
एक आरोपी फरार
आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

दूसरा मामला: कोमाखान थाना क्षेत्र
कोमाखान थाना क्षेत्र में 9 फरवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन (OD08P0321) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है. इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए. साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल 1 बोलेरो और 2 स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई. तीनों वाहनों की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है.
गिरफ्तार आरोपी
गजेन्द्र कुमार- कालाहांडी, ओडिशा
बबलू मांडी- कालाहांडी, ओडिशा
अक्षय वाघाडे- नागपुर, महाराष्ट्र
आयुष राहंगडाले- नागपुर
राकेश लांजीतार- नागपुर
अक्षय उर्फ माईकल रंगारी- नागपुर (गांजा मंगाने वाला)
तीसरा मामला: बागबाहरा थाना क्षेत्र
बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हुंडई वेरना कार को रोककर जांच की. वाहन से 40 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है. पुलिस ने गांजा के साथ 15 लाख रुपये की कार भी जब्त की है. साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा ले जा रहे थे.
गिरफ्तार आरोपी
रीना भदौरिया (40 वर्ष) – मुरैना, मध्यप्रदेश
सुमित श्रीवास्तव (33 वर्ष) – मुरैना, मध्यप्रदेश
आगे की कार्रवाई जारी
तीनों मामलों में पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच कर रही है. अन्य संलिप्त लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.

