ETV Bharat / state

धनबाद में 12 से ज्यादा दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

धनबाद में शॉट सर्किट की वजह से कई दुकानों में आग लग गई. दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है.

massive fire in several shops
घटनास्थल पर मौजूद लोग (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 2, 2026 at 2:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित निरसा बाजार में फुटपाथ के पास बनी एक दर्जन से अधिक दुकानों में भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है. घटना में दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.

आग लगने की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस और डीवीसी मैथन एमपीएल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके साथ ही पुलिस और सीआईएसएफ की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को आग से बचा लिया गया. आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है.

जानकारी देते दुकानदार (Etv bharat)

देरी से पहुंची दमकल टीम: दुकानदार

घटना के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जब वे वहां पहुंचे, तब तक उनकी दुकान पूरी तरह जल चुकी थी. दुकानदारों ने बताया कि आग लगने की जानकारी जैसे ही मिली, वैसे ही मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था. इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है यदि दमकल टीम जल्दी पहुंच जाती तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था.

दुकानदारों को हुआ भारी नुकसान

कपड़े की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि आग लगने के बाद उनकी दुकान में रखा सारा सामान जल गया है, जिससे उन्हें करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि देर रात आग की जानकारी मिली थी जब वे वहां पहुंचे तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था. इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है. दुकानदारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. वहीं दमकल टीम के देरी से पहुंचने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

निरसा बाजार में आग लगने की घटना घटी है, जिसमें दर्जन भर से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. शॉट सर्किट के कारण आग लगी है: रजत माणिक बाकला, निरसा एसडीपीओ

ये भी पढ़ें- रांची के दवा दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

रांची के जगन्नाथ मंदिर के पास दो बाइक में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

घनी आबादी के बीच कचरा गोदाम लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा