ETV Bharat / state

दुर्ग भिलाई के फल मंडी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के फल मंडी में भीषण आग लग गई है.

Fire In Durg Bhilai
दुर्ग में आग का कहर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 9:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: नए साल पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई से हादसे की खबर आई है. यहां के पावर हाउस इलाके में भीषण आग लगी है. यह आग पावर हाउस के फलमंडी में लगी है. आग कैसे लगी अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी. उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर है. आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. आस पास के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इलाके से लोगों के हटाने के काम लग गई है. जिससे कम नुकसान हो सके.

आग से दहशत का माहौल

नए साल पर आग लगने की इस घटना से दुर्ग भिलाई पावर हाउस इलाके में लोग दहशत में है. दुर्ग भिलाई पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है. इसलिए आग की वजह से लोगों में चिंता है.

30 दिसंबर को भी दुर्ग लगी थी आग

इससे पहले 30 दिसंबर 2025 को दुर्ग भिलाई के चरोदा विद्युत लोकोशेड इलाके में आग लगने की घटना हुई थी. लोकोशेड में आग नीलामी के लिए रखे कबाड़ में लगी थी. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया था. आग किस वजह से लगी थी. दुर्ग भिलाई पुलिस इसकी जांच में जुटी है. अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है. इस आग से लाखों का नुकसान हुई है.

इंडोनेशिया में नर्सिंग होम में आग लगने से 16 लोगों की मौत, पीड़ितों की पहचान जारी

आग का शोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे