ETV Bharat / state

दुर्ग के चरोदा विद्युत लोकोशेड में भीषण आग, वेस्ट मटेरियल जलकर राख

दुर्ग के चरोदा विद्युत लोकोशेड में आग से अफरा तफरी मच गई है.

Fire in Charoda Durg Bhilai
दुर्ग में आग से नुकसान (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 9:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में भयंकर आग लग गई है. यह आग भिलाई के चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में लगी है. आग की लपटें दूर दूर तक देखी जा रही है.

कैसे लगी आग, नहीं हो सका खुलासा

आग लगने की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि यह आग मालगाड़ी से निकले नीलामी योग्य वेस्ट मैटेरियल में लगी है. कबाड़ होने की वजह से यह आग तेजी से फैल रही है. आस पास के लोगों और रेलवे कर्मियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी है. उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है.

दुर्ग में आग का कहर (ETV BHARAT)

दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है. कुल चार दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है. कबाड़ ज्यादा होने की वजह से आग बढ़ती जा रही है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है. आग पर पानी की बौछारें की जा रही है. जिससे आग जल्दी बुझ सके. दमकल की और टीमों को भी अलर्ट रहने के लिए कह दिया गया है.

आग से नहीं हुई जनहानि

इस आग से अब तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. इस आग से आर्थिक क्षति की बात कही जा रही है. नीलामी के लिए रखा वेस्ट मैटेरियल पूरी तरह जलकर राख हो गया है. इस वेस्ट मैटेरियल की कीमतें कितनी है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. रेलवे विभाग आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन करेगा.

नए साल पर दुर्ग पुलिस अलर्ट, 31 दिसंबर की रात दुर्ग में सख्ती, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन, दूसरे दिन कलम बंद आंदोलन में बैठे हजारों कर्मचारी

Yearender 2025 -बालोद के लिए उपलब्धियों भरा साल , नेशनल अवॉर्ड से हुआ सम्मान, अपराध अब भी बड़ी चुनौती