ETV Bharat / state

बीजापुर के तेंदुपत्ता गोदाम में भीषण आग, 10 करोड़ का नुकसान

बीजापुर में सोमवार को आग ने कहर मचा दिया. यहां का तेंदुपत्ता गोदाम जलकर राख हो गया.

Fire at Tendupatta Warehouse in Bijapur
बीजापुर के तेंदुपत्ता गोदाम में आग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 25, 2026 at 10:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर: बस्तर संभाग का वनांचल जिला बीजापुर सोमवार को आग से दहल गया. यहां के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी हजारों बोरी तेंदुपत्ता उसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में 10 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे वन उपज कारोबार को बड़ा झटका लगा है.

आग बुझाने में लगा समय

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. आग की लपटें तेज और फैलाव अधिक होने के कारण काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों की कड़ी मेहनत के बाद भी आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में समय लगा.घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे. तेंदुपत्ता से लदे वाहनों को तुरंत ही परिसर से बाहर निकाला गया. जिससे कुछ ट्रक बच गए.

दोपहर ढाई बजे लगी आग

बीजापुर के डिविज़नल वन अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े ने बताया कि इटपाल गांव में तेंदुपत्ते रखने की जगह पर दोपहर करीब 2.30 बजे आग लगी.पहली नज़र में नुकसान 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा का होने का अनुमान है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी गई है. इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और लोग नुकसान के वास्तविक आंकलन का इंतजार कर रहे हैं. गोदाम में तेंदू पत्तों की करीब 18,000 मानक बोरियां रखी हुई थीं, जिनमें से कई खुले में रखी थीं.

धमतरी ट्रेंचिंग ग्राउंड में भीषण आग, सुलगने लगा हजारों टन कचरा, कई जिलों की दमकल मौके पर मौजूद