बोकारो के सिवानडीह मोड़ पर टेंट हाउस में भीषण आग, 5-7 गैस सिलेंडर फटने की आशंका
बोकारो के सिवानडीह मोड़ स्थित टेंट हाउस में भीषण आग गई. जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.

Published : March 3, 2026 at 8:41 PM IST
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवानडीह मोड़ पर स्थित एक टेंट हाउस में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 5 से 7 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में टेंट हाउस के अलावा आसपास की 4 से 5 दुकानें भी आ गईं.
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो आसपास की कई अन्य दुकानों के साथ-साथ रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे.
पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने और इलाके को सुरक्षित करने में जुटी रही. माराफारी थाना प्रभारी ने बताया कि वे फ्लैग मार्च कर रहे थे, तभी उन्हें दुकान में आग लगी दिखी. उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया. थाना प्रभारी ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट की भी पुष्टि की.
फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच कर रही है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट थी या कोई अन्य कारण. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
ये भी पढ़ें:
होली और गर्मी को लेकर पुलिस केंद्र में फायर सेफ्टी ड्रिल, आग पर काबू पाने के मिले टिप्स
दुमका में लाइटर लोड कंटेनर में लगी आग, चपेट में आए अन्य तीन हाईवा, एक व्यक्ति की मौके पर जलकर मौत

