ETV Bharat / state

करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग की चपेट में आने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं.

fire in Karnal old vegetable market
करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनालः जिले की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. दुकान में रखी दाल, घी, तेल, ड्राई फ्रूट समेत भारी मात्रा में राशन का सामान आग की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में जलकर राख हो गया.

fire in Karnal old vegetable market
करनाल पुरानी सब्जी मंडी में आग से व्यापक तबाही (Etv Bharat)

तीनों मंजिलों तक फैली आगः लपटें इतनी तेज थी कि आग केवल बेसमेंट तक सीमित नहीं रही बल्कि फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर तक फैल गई. आग के कारण पूरे भवन में धुआं भर गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया. दुकान में रखा अधिकांश स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया.

करनाल पुरानी सब्जी मंडी में भीषण आग (Etv Bharat)

दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाईः आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

fire in Karnal old vegetable market
आग बुझाते दमकलकर्मी (Etv Bharat)

जांच जारी, नुकसान का आकलनः पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान में किस प्रकार का कितना सामान रखा हुआ था और कुल नुकसान कितना हुआ है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

ये भी पढ़ें-करनाल के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंची मौके पर, लाखों का नुकसान