पटना के कार वॉशिंग सेंटर में भीषण आग, मौके पर पहुंची 14 दमकल की गाड़ियां
पटना से सटे रूपसपुर थाना क्षेत्र के कार वाशिंग सेंटर में भयंकर आग लगी. घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां पहुंची.

Published : March 4, 2026 at 12:20 PM IST
पटना : बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके में एक कार वॉशिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं और आसपास के लोग दहशत में आ गए. धूए का गुबार पूरे आसमान पर छा गया.
फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां पहुंची : आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां पहुंची. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जैसे ही कार के वर्कशॉप में आग लगी, आसपास के घरों को खाली करा दिया गया. फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी : आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के दुकानों और मकानों को खाली कराया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. दानापुर अग्निशमन पदाधिकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. इस घटना में कई लग्जरी गाड़ियां बर्बाद हो गई. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है.
पांच कारों के जलकर राख होने की सूचना : हादसे में अब तक पांच कारों के जलकर राख होने की सूचना है. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. वहीं रूपसपुर थाना अध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

मामले की विस्तृत जांच जारी : पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए. प्रशासन की तत्परता और दमकलकर्मियों की मेहनत से बड़ा नुकसान होने से बचाव हो सका. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
इन खबरों को भी पढ़िए-
बिहार में दर्दनाक हादसा, मां के साथ सो रही थी 4 साल की बेटी.. दोनों जिंदा जलीं
छपरा के हथुआ मार्केट में भीषण आग, होली और ईद का लाखों का माल जलकर राख
आग की लपटों से बची 50 मासूमों की जान!, एजुकेशनल टूर पर जा रही स्कूल बस धू-धूकर जली

