ETV Bharat / state

भिवाड़ी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर तक दिखी लपटें और धुआं

गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक, लोहे और अन्य ज्वलनशील कबाड़ हो चुकी सामग्री भरी थी. इस कारण आग तेजी से फैली.

Fire breaks out in Bhiwadi warehouse
भिवाड़ी के गोदाम में आग (ETV Bharat Khairthal)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 21, 2026 at 8:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरथल: जिले के भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद अब शनिवार सुबह चैंपियन चौक के पास कबाड़ गोदाम में आग लग गई. इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. तड़के लगी आग कुछ देर में विकराल हो गई. आग और धुआं दूर तक नजर आया. इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत बढ़ गई.आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

भिवाड़ी दमकल टीम के इंचार्ज राजू खान ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली. इस पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर भेजी. खान ने बताया कि आग भिवाड़ी के सीएसआई कंपनी के पास स्थित कबाड़ गोदाम में लगी थी. गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक, लोहे और अन्य ज्वलनशील कबाड़ हो चुकी सामग्री भरी थी. इस कारण आग तेजी से फैली.

पढ़ें:बड़ी खबर : खैरथल की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

यातायात भी बाधित: खान ने बताया कि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण लपटें दूर तक फैली. आग की सूचना पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एहतियातन आसपास का क्षेत्र खाली कराया और लोगों को सुरक्षित जगह भेजा. कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा.

कारणों की जांच: इंचार्ज खान ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने जांच शुरू की. पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या अन्य कारण से. एक सप्ताह में लगातार दूसरी बड़ी आग की घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आग का तांडव
आग का तांडव (फोटो ईटीवी भारत खैरथल)

पढ़ें: किशनगढ़ में आग का तांडव: सिलोरा रीको क्षेत्र के गोदाम में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची ऑयल फैक्ट्री