ETV Bharat / state

सोनीपत की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं के गुबार से आसमान में छाया अंधेरा

हरियाणा के सोनीपत में फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इससे निकले काले धुएं के चलते आसमान में अंधेरा छा गया.

Massive fire breaks out in Sonipat foam factory Fire Brigade Rush to Spot
सोनीपत की फोम फेक्ट्री में लगी भीषण आग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 12, 2026 at 5:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत के कालूपुर चुंगी स्थित एक फैक्ट्री में दोपहर अचानक भीषण आग लग गई जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही श्रमिकों ने दौड़ते-भागते किसी तरह फैक्ट्री से निकल कर अपनी जान बचाई और आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. वहीं कुछ कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बचा हुआ माल निकाला और आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.

फोम फैक्ट्री में भीषण आग : सोनीपत की इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फोम फैक्ट्री में दोपहर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि पूरे परिसर को उसने अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना से आसपास अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि आग से काले धुएं का गुबार निकला जिससे आसमान में अंधेरा छा गया.

सोनीपत की फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग (Etv Bharat)

आग से लाखों का नुकसान : वहीं आग लगने की सूचना पर सोनीपत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिशों में लगी थी लेकिन आग इतनी भयानक थी कि काबू में नहीं आ रही थी. आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है. हालांकि अच्छी बात ये रही कि आग लगने से किसी की मौत नहीं हुई और कोई आग की चपेट में नहीं आया.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पानीपत में शार्ट सर्किट से शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा मकानों में आई दरार

ये भी पढ़ें : रेवाड़ी में ZEPTO वेयरहाउस में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, जांच जारी

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में चलती कार में लगी आग, पति-पत्नी ने कार से बाहर निकल बचाई अपनी जान