ETV Bharat / state

कपड़े के शोरुम में लगी भीषण आग, कवर्धा दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों का माल जल गया. दुकान तीन मंजिला थी, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली.

MASSIVE FIRE BREAKS OUT IN SHOWROOM
कपड़े के शोरुम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 22, 2026 at 8:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कबीरधाम: गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात शहर के मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई. जिस दुकान में आग लगी उस दुकान में कपड़ों का शोरुम था. तीन मंजिला दुकान होने की वजह से आग तेजी से नीचे से ऊपर की ओर फैली. रात का वक्त होने के चलते दूसरे व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों को लेकर चिंतित हो गए.

कपड़े की दुकान में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने या दुकान के भीतर रखे सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान संचालक, पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन मंजिला दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी.

कपड़े के शोरुम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

तीन मंजिला दुकान जलकर खाक

आग लगने की इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है. पीड़ित व्यापारी नदीम अंसारी ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर लौटा था. कुछ देर बाद उसे लोगों का फोन आया कि उसकी दुकान से आग की लपटें निकल रही है. सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचा, लेकिन तबतक आग भयावह हो चुकी थी. दुकान मालिक को दुकान के भीतर से कोई सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला.

massive fire broke out in clothing store
तीन मंजिला कपड़ा दुकान में लगी भीषण (ETV Bharat)

शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा.

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार किसानों को किया गन्ना का भुगतान

ये बहादुरी तो नहीं...कवर्धा में उफनती आगर नदी को पार कर रहे लोग

कवर्धा में सड़क किनारे लाश मिली, सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा