ETV Bharat / state

पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक इलाके में अफरा तफरी

जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उस फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने का काम होता है. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी.

Massive fire breaks out at pain factory
औद्योगिक क्षेत्र तिफरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 16, 2026 at 3:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: शहर से बाहर बने औद्योगिक इलाके तिफरा में आज एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का मौहाल बन गया. आग की वजह से इलाके में घना काला धुआं भरता जा रहा था. आग इतनी भयानक थी कि इलाके के लोग आग फैलने के डर से घबरा गए. चंद मिनटों में ही आग की लपटों में पूरी फैक्ट्री घिर गई. फ्रक्ट्री के भीतर रखा सामान धू धू कर जल उठा.

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के भीतर पेंट बनाने का काम किया जाता है. पेंट बनाने में जो भी सामान इस्तेमाल होता है वो अधिक ज्वलनशील होता है. इस वजह आग की लपटें काफी देर तक उठती रही. गनीमत रही कि समय पर लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया. फायर फाइटर की टीम ने आते ही आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. जबतक आग पर काबू पाया जाता फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया.

औद्योगिक क्षेत्र तिफरा (ETV Bharat)

फैक्ट्री में बनाया जाता है पेंट

जिस फैक्ट्री में आग लगी उस फैक्ट्री में पेंट, पुट्टी और टाइल्स का बड़ा स्टॉक मौजूद था. फायर फाइटर टीम ने आस पास बने सभी फैक्ट्री संचालकों से अपील करते हुए कहा, फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त साधन हमेशा रखें. जिससे आपातसकालीन वक्त में आग पर काबू पाया जा सके, जनहानि से बचा जा सके. आग के कितने का नुकसान हुआ है अभी इसका आंकलन होना बाकी है. जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. आग की वजह से घंटों सिरगिट्टी इलाके में अफरा तफरी बनी रही. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी.

रुपये झरन का झांसा, ढाई लाख लेकर ढाई करोड़ बनाने का लालच देकर ठगी

छत्तीसगढ़ में ड्रग्स तस्करी, पंजाब से मुख्य सरगना गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार, जांच जारी

बिलासपुर नगर निगम ने भेजा गजब का नोटिस, कटे नल कनेक्शन पर आया 7,260 का बिल