ETV Bharat / state

इंद्रलोक में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग: आसपास की फैक्ट्रियां खाली, 23 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

दमकल अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं.

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग
प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 16, 2026 at 4:20 PM IST

|

Updated : February 16, 2026 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली कराया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को ‘मीडियम कैटेगरी’ घोषित किया गया.

दमकल अधिकारी आर.के. सिंह के अनुसार सोमवार सुबह 11:27 मिनट पर इंद्रलोक इंडस्ट्रियल एरिया एरिया रिलैक्सो वाली गली में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलती ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग की गंभीरता को देखते हुए आग पर काबू पाने के लिए कुल 23 दमकल इकाइयां लगाई गईं. इनमें 9 वॉटर टेंडर, 8 वॉटर बाउजर, 2 मोटर पंप, 1 हाइड्रोलिक टर्नटेबल, 1 रेस्क्यू टेंडर, 1 ब्रेथिंग फायर टेंडर और 1 फोम टेंडर शामिल रहे. साथ ही अतिरिक्त ब्रीदिंग अपरेटस सेट का इस्तेमाल किया गया, ताकि घने धुएं के बीच सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन चलाया जा सके.

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग (ETV Bharat)

ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एडीओ स्तर के अधिकारियों की देखरेख में की गई. प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग तेजी से फैलती गई और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैँ.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : February 16, 2026 at 5:16 PM IST