ETV Bharat / state

पानीपत में शार्ट सर्किट से शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा मकानों में आई दरार

पानीपत के शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई. इससे 100 से अधिक मकानों में दरार पड़ गई.

Massive Fire at Shakti Nagar West Warehouse in Panipat
शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 11, 2026 at 1:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पानीपत: पानीपत के शक्ति नगर में बुधवार सुबह करीब पांच बजे वेस्ट के एक गोदाम में अचानक आग लग गई. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है. आसपास के घरों में रहने वाले लोग धुआं उठते देख तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही जिला दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

दमकल कर्मियों ने तीन घंटे में काबू पाया: वहीं, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से तकरीबन तीन घंटे में आग पर काबू पाया. इसके बावजूद गोदाम में रखा वेस्ट सामान जलने के कारण धुआं निकलता रहा. दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि, "गोदाम तक पहुंचने के लिए रास्ते काफी संकीर्ण थे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा."

शार्ट सर्किट से शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

आसपास के घरों को भारी नुकसान: स्थानीय लोगों की मानें तो आग से न सिर्फ गोदाम को नुकसान हुआ बल्कि आसपास के करीब 100 मकानों में दरारें पड़ गईं. स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि सुबह उठते ही घरों के बाहर धुआं फैला हुआ था. वहीं, शेखर ने बताया कि जब उन्होंने गोदाम मालिक से बात की तो मालिक ने कहा कि उनके लिए केवल क्लेम मायने रखता है और बाकी नुकसान उन्हें प्रभावित नहीं करता.

Massive Fire at Shakti Nagar West Warehouse in Panipat
गोदाम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

स्थानीय निवासियों में रोष: स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम में आग पर काबू पाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे. धुआं और आग से पूरे क्षेत्र में भारी परेशानी उत्पन्न हुई. कई लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना कर रहे थे. अगर समय पर उचित सुरक्षा और तैयारी होती तो नुकसान कम हो सकता था.

Massive Fire at Shakti Nagar West Warehouse in Panipat
पानीपत में शार्ट सर्किट से शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

फायर ब्रिगेड विभाग की प्रतिक्रिया: जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि, "सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड से एनओसी भी नहीं ली थी, जिससे आग बुझाने में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा."

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में ZEPTO वेयरहाउस में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, जांच जारी