ETV Bharat / state

गुरुग्राम के वजीरपुर स्थित गोदाम में भीषण आग, आसपास की दुकानों तक पहुंची लपटें

हरियाणा के गुरुग्राम के वजीरपुर स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसकी लपटों की चपेट में आसपास की दुकानें भी आ गई है.

Massive fire at a warehouse in Wazirpur Gurugram
गुरुग्राम के वजीरपुर स्थित गोदाम में भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 4, 2026 at 7:26 PM IST

|

Updated : July 4, 2026 at 7:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी रोड स्थित वजीरपुर इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं. आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आसमान में धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया.

आसपास की दुकानों को भी लिया चपेट में : गोदाम में लगी आग तेजी से फैली, जिसने आसपास स्थित कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है. आग की भीषण लपटों के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

गुरुग्राम के वजीरपुर स्थित गोदाम में भीषण आग (ETV Bharat)

दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा : सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गई. आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.

एहतियात के तौर पर दुकानें और ऑफिस कराए गए खाली : सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गोदाम के आसपास स्थित दुकानों और कार्यालयों को एहतियातन खाली करा दिया है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुई है.

नुकसान का आंकलन जारी : फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का स्पष्ट आंकलन हो सकेगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : करनाल में भाजपा नेता की फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर तक छाया काले धुएं का गुबार

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में वकील के चैंबर में लगी आग, एसी में ब्लास्ट होने से बेकाबू हुई

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा मोटर मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, आग बुझाने में जुटी दमकल की दर्जनभर गाड़ियां

Last Updated : July 4, 2026 at 7:50 PM IST