ETV Bharat / state

सिरोही की शांत फिजां में भिड़े दो गुट, एक दूसरे पर दौड़ाई तेज रफ्तार गाड़ियां, दहशत और अफरातफरी

सिरोही के गोयली चौराहे पर दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत और फिल्मी अंदाज में हमले से लोग सिहर गए.

Car damaged in the collision
टकराव में क्षतिग्रस्त कार (ETV Bharat Sirohi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 13, 2025 at 8:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही: शहर के गोयली चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों में जबरदस्त टकराव हो गया. दोनों पक्षों ने महंगी एसयूवी से एक-दूसरे पर चढ़ाई की और फिल्मी अंदाज में हमला बोला. तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर से चौराहे पर खड़ी एक कार और चार बाइक चपेट में आ गईं. कुछ वाहन हाईवे पर लगे संकेत बोर्ड से भिड़ गए. 15 से 20 मिनट तक क्षेत्र में दहशत रही. अचानक हुई हिंसक झड़प से लोग जान बचाने को आसपास की दुकानों में घुस गए और चौराहा सूना हो गया. गनीमत रही कि टकराव में जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते भिड़ंत की बात सामने आई है. घटना में कुल तीन वाहन शामिल थे. इनसे एक-दूसरे को जानबूझकर टक्कर मारी गई. फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई है. घटना में मौके पर खड़ी चार बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई.

मुकेश चौधरी, सीओ सिरोही. (ETV Bharat Sirohi)

पढ़ें: नवलगढ़ के खिरोड़ गांव में खूनी गैंगवार, गोली लगने से दो की मौत, दो घायल

दो वाहन जब्त: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. मौके से दो वाहन जब्त किए. एक वाहन समेत सभी आरोपी फरार हो गए.

कानून-व्यवस्था पर सवाल: स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना से सिरोही जैसे शांत जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों में भय है. पुलिस के सामने चुनौती है कि समय रहते ऐसे तत्वों पर लगाम लगाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हों और आमजन का भरोसा बहाल किया जा सके.