ETV Bharat / state

पौधारोपण महाअभियान: मेरठ में मंत्री से लेकर गांव के प्रधान तक की खोज, फोटो के साथ कंट्रोल रूम को देना होगा रिकॉर्ड

मेरठ में अफसरों को क्यों है मंत्री से लेकर प्रधान तक की तलाश?

मेरठ में 30 लाख से अधिक पौधा लगाने का लक्ष्य
मेरठ में 30 लाख से अधिक पौधा लगाने का लक्ष्य (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 10:31 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: पौधारोपण महाअभियान में जिले को 30 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है. इस अभियान में मंत्री से लेकर गांव के प्रधान तक की अहम भूमिका होगी. इसके लिए डीएम की अगुवाई में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्देश दिए गए.

जियो टैगिंग है जरूरी: वृक्षारोपण स्थल की जियो टैगिंग वृक्षारोपण के दौरान करना बेहद ही जरूरी होगा. किसी विभाग द्वारा जियो टैगिंग नहीं की गई तो, ऐसी स्थिति में उस विभाग की ये लापरवाही मानी जाएगी. 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण की सूचना कन्ट्रोलरूम को उपलब्ध कराने हेतु अपने- अपने विभाग से 1 कर्मचारी को लगाया जाना है.

मेरठ में डीएम की अगुवाई में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक
मेरठ में डीएम की अगुवाई में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक (Photo Credit: ETV Bharat)

जिम्मेदारी से खलबली: सभी को पौधारोपण कराकर जिओ टैगिंग के साथ अफसरों को कंट्रोल रूम में भेजने होंगे. साथ ही माननीय यानी मंत्री कहां पौधे लगाएंगे, इसकी जानकारी आज शाम तक ही वन विभाग के कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी. क्योंकि इसी आधार पर 12 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधारोपण होगा.

जिले में मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी सहभागी बनें, इसको लेकर पूरी रणनीति बना ली गई है. सभी विभागों को निर्देश दिये हैं कि, मांग पत्र आज तक यानी 8 जुलाई तक जमा कराने होंगे. पौधों की डिमांड से जुड़े ये मांग पत्र प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध कराना है. निर्धारित तिथि के बाद कोई भी मांग पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा.- डॉक्टर वीके सिंह, जिलाधिकारी

नगर प्रशासन को निर्देश: डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नगर पंचायत को निर्देश दिये गये कि, वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में 1-1 स्थल का चयन करके, इस बारे में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत 1-1 स्थल का चयन कर करके, अध्यक्ष जिला पंचायत, ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान वृक्षारोपण कराने की कार्यवाही में साथ रखने होंगे.

जिन विभागों के मांग पत्र वन विभाग को मिल गए हैं. उनको इन्डेन्ड जारी कर दिये गये हैं, साथ ही इन्डेन्ड सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये हैं- वंदना फौगाट, प्रभागीय निदेशक

जिलाधिकारी की तरफ से ये भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि, वृक्षारोपण स्थल पर गड्ढे खुदान और वृक्षारोपण की फोटो के साथ वृक्षारोपण की सूचना सुबह 6 बजे से प्रभागीय निदेशक मेरठ के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम को प्रत्येक घंटे उपलब्ध करायी जाए.

यह भी पढ़ें: मेरठ में मानसून की पहली बारिश: गर्मी से मिली राहत, मगर जलभराव से डूबा नगर निगम और मेयर का दफ्तर

यह भी पढ़ें: मेरठ पुलिस लाइन अस्पताल की अनूठी पहल, 'मां आरोग्य मित्र' योजना से संवर रहा महिलाओं का स्वास्थ्य और जीवन स्तर