ETV Bharat / state

आगरा में प्रेम-विवाह के 5 महीने बाद ही महिला की संदिग्ध मौत; परिजनों ने पति पर लगाए आरोप

इस मामले में सदर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या और मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

आगरा में प्रेम-विवाह के 5 महीने बाद ही महिला की संदिग्ध मौत.
आगरा में प्रेम-विवाह के 5 महीने बाद ही महिला की संदिग्ध मौत. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 4, 2026 at 11:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: ताजगंज थाना क्षेत्र में पुरानी मंडी निवासी पिंकी ने प्यार की खातिर घर छोड़ा था. लेकिन, पति बेवफा निकला. शादी के महज 5 महीने में ही पति को दूसरी युवती से प्यार हो गया. इससे आए दिन घर में झगड़े होने लगे. तब पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

इसके बाद पिंकी का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला है. इस मामले में सदर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या और मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू की है.

पुरानी मंडी निवासी बिजिया ने पुलिस को बताया कि ताजगंज की असद गली निवासी अरफात उर्फ आबू कुरैशी, अबू उलाह दरगाह पर बेटी को मिला था. परिवार अबू उलाह दरगाह पर गुरुवार को चिरागी चढ़ाने जाता था. आबू कुरैशी ने बेटी पिंकी को प्यार के जाल में फंसा लिया.

मगर, बेटी ने धर्म परिवर्तन से साफ इंकार कर दिया. आबू कुरैशी ने कहा कि वह हिंदू बनकर शादी करेगा. आरोपी ने हिंदू रीति रिवाज से 15 फरवरी 2026 को बेटी से शादी की थी. आबू और पिंकी सदर थाना क्षेत्र में स्थित शहीद नगर में किराए के मकान में रहने लगे.

गुरुवार की शाम आबू का फोन आया और कहा कि पिंकी ने फांसी लगा ली है. हम लोग मौके पर पहुंचे. सूचना पर पुलिस मौके पर आई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बिजिया ने पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आबू ने बेटी को धोखा दिया. उसे प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी की और शादी के एक महीने बाद ही दूसरी युवती के चक्कर में पड़ गया. इस बात की जानकारी बेटी को उसके मोबाइल में मिले वीडियो से हुई.

इस पर आबू से बात की तो आरोपी ने बेटी पिंकी के साथ मारपीट की थी. वह कहता था कि 4 शादियां कर सकता है. फेरे तो उसने दिखाने के लिए थे. अपना मजहब कभी नहीं छोड़ा था.

इस घटना की जानकारी पर भाजपा नेता प्रदीप राठौर, बजरंग दल के बंटी ठाकुर समेत कई लोग पहुंच गए. उन्होंने आक्रोश जताया. आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने बमुश्किल आश्वासन देकर सबको शांत किया.

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

घरवाले बोले- बहुत बड़ी भूल हो गई: मृतका पिंकी के पिता ने बताया कि उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई, जो आबू कुरैशी पर भरोसा कर लिया था. वह बेटी को डराया करता था. धमकी देता था कि शादी नहीं करने पर जान से मार देगा.

बेटी ने इस वजह से शादी के लिए हां कर दी थी. उन्हें लगा कि बेटी प्यार करती है. बेटी खुश रहेगी. बेटी तो पांच महीने में ही मर गई. आरोपी को सजा होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: पति की लाश बाथरूम में दफनाकर रोज नहाती रही पत्नी; जानें हत्यारोपी पत्नी का खौफनाक सच