ETV Bharat / state

पिचकारी-मुखौटों से सजा रांची का बाजार, इस बार ट्रेंड में नहीं है मोदी-माही मुखौटा!

होली को लेकर पिचकारी-मुखौटों से रांची का बाजार सज गया है.

Markets decorated with water guns and masks for Holi in Ranchi
डिजाइन इमेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 28, 2026 at 6:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट- उपेंद्र कुमार

रांची: रंगों का त्योहार होली बेहद करीब है. होली की बात हो और रंग-गुलाल के साथ साथ मुखौटों का जिक्र हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. लिहाजा राजधानी रांची के अपर बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी और मुखौटों के साथ साथ रंग गुलाल की दुकानें सज गयी हैं.

अपर बाजार में कई दुकानों का मुआयना करने के बाद ईटीवी भारत की टीम ने बाजार का जायजा लिया. जिसमें ये पाया कि इस बार होली के लिए लगी विशेष बाजार में न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाली मास्क यानी मुखौटों का ट्रेंड है. इसके साथ न ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का मास्क की डिमांड है.

ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्टः पिचकारी-मुखौटों से सजा रांची का बाजार (ETV Bharat)

ट्रेंड में नहीं हैं मोदी-माही मुखौटे!

अपर बाजार में सामान्य दिनों में टॉयज यानी खिलौनों कr दुकान चलाने वाले संदीप कुमार ईटीवी भारत से बातचीत में कहते हैं कि हर वर्ष कोई खास पिचकारी/मुखौटा लोगों की पसंद आ जाता है. कई वर्षों तक मोदी मुखौटा और माही मुखौटा रांचीवासियों की पहली पसंद बना हुआ था लेकिन इस बार न पीएम मोदी का मुखौटा की डिमांड है और न ही महेंद्र सिंह धोनी का. दुकानदार संदीप कहते हैं कि शायद पीएम मोदी को लेकर तरह तरह की बातें और माही के क्रिकेट में ज्यादा सक्रिय नहीं रहने की वजह से इन दोनों के चेहरे वाला मास्क अब लोगों के डिमांड में नहीं है.

Markets decorated with water guns and masks for Holi in Ranchi
पिचकारी-मुखौटों से सजा रांची का बाजार (ETV Bharat)
Markets decorated with water guns and masks for Holi in Ranchi
ट्रेंडिंग मुखौटे (ETV Bharat)

आंखें झपकाने वाला शेर का मुखौटा और चार्जेबल म्यूजिक प्रेशर गन बनी पहली पसंद

अपर बाजार के पिचकारी/मास्क दुकानदार संदीप कहते हैं कि हर साल लोगों की पसंद बदल जाता है. इस बार अलग अलग तरह के पिचकारियां लोग पसंद कर रहे हैं. 20 से 2000 रुपये तक की पिचकारी बाजार में है. जिसमें हनुमानजी की गदा, भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल, छतरी, पब्जी गन, चार्जेबल म्यूजिक स्प्रे गन, प्रेशर गन, पेंसिल गन लोगों को खूब भा रहे हैं. वहीं मुखौटों में आंखें झपकाने वाला शेर का मुखौटा, गोरिल्ला मास्क की डिमांड है, बाजार में 10 से 200₹ तक का मास्क उपलब्ध है. इसके साथ- साथ होली के मद्देजनर स्पाइडर मैन और रात में लाइट देने वाला नियॉन गॉगल्स की काफी डिमांड है. संदीप बताते हैं कि इस बार लोग सामान्य रंग गुलाल की जगह ऑर्गेनिक रंग गुलाल के प्रति ज्यादा संजीदा हुए हैं.

Markets decorated with water guns and masks for Holi in Ranchi
होली को लेकर पिचकारी-मुखौटे (ETV Bharat)
Markets decorated with water guns and masks for Holi in Ranchi
बाजार में होली की पिचकारी (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ें- सखी-दीदी की मुहिमः इस होली हर्बल गुलाल से त्वचा और पर्यावरण का करें संरक्षण!

इसे भी पढ़ें- विधानसभा में माननीयों ने खेली होली, सीएम हेमंत सोरेन ने विधायकों के साथ सादगी से मनाया होली मिलन समारोह

इसे भी पढ़ें- होली पर पुलिसवालों को नहीं मिलेगी छुट्टी, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश